बारात लेकर जाओगे तो.. दरोगा दूल्हे को धमकाकर दुल्हन के आशिक ने खुद लिए फेरे

0
बारात लेकर जाओगे तो.. दरोगा दूल्हे को धमकाकर दुल्हन के आशिक ने खुद लिए फेरे


Last Updated:

Basti News: बस्ती में बरता लेकर निकलने की तैयारी कर रहे दरोगा दूल्हे को उस समय झटका लगा जब होने दुल्हन का आशिक उसके घर पहुंचा और धमकी देते हुए कहा कि बारात लेकर आओगे तो सही सलामत नहीं जाओगे. इसके बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया. फिर लड़की वालों ने दुल्हन के आशिक के साथ उसकी शादी करवा दी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बस्ती में दुल्हन के आशिक ने दरोगा दूल्हे को धमकाकर लिए सात फेरे

बस्ती. यूपी के बस्ती जिले में अजब गजब मामला सामने आया है. बारात निकलने से पहले दूल्हा बने दरोगा के घर उस की दुल्हन का आशिक जा धमका और धमकाते हुए कहा कि अगर बारात लेकर जाओगे तो सही सलामत नहीं आओगे. फिर क्या था दूल्हा बना दरोगा धमकी से डर गया और बरात लेकर नहीं गया. इधर दुल्हन के घरवाले बारात का इंतजार कर रहे थे. जब उनको घटना की सूचना मिली तो काफी मान मनौव्वल के बाद भी दारोगा दूल्हा ने बारात लेकर आने से इनकार कर दिया. इसके बाद दुल्हन के घर वालों ने मजबूर होकर दुल्हन की शादी उसके प्रेमी से करा दी.

दुबौलिया थानाक्षेत्र के पकड़ी चौहान गांव के जान मेजर वर्मा की शादी बस्ती के मड़वानगर गांव की मनीषा चौधरी से तय हुई, 20 अप्रैल को शादी होनी थी.  दूल्हा बारात लेकर जाने को तैयार था, उसी समय दुल्हन का आशिक दरोगा दूल्हे के घर जा धमका और धमकी देते हुए कहा कि अगर बारात लेकर जाओगे तो सही सलामत नहीं आओगे. यह हरकत देख दूल्हे समेत आसपास मौजूद अन्य घरवालों ने उसे पकड़ना चाहा तो वह अपनी कार को छोड़कर मौके से भाग निकला. इसके बाद दूल्हे के घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की. इधर इस घटनाक्रम के बाद दूल्हे ने बरात लेकर जाने से ही इनकार कर दिया.

लखनऊ में तैनात है दरोगा

वर्तमान में दूल्हा दरोगा के पद पर लखनऊ में तैनात है. शादी की तारीख 20 अप्रैल रखी गई, सोमवार यानी 20 अप्रैल को दूल्हे के घर से बरात निकलने की तैयारियां चल रही थीं. सभी रिश्तेदारों का जुटना शुरू हो चुका था. बरात बस्ती शहर के होटल ग्रीन वैली में जानी थी. लेकिन इन सबके बीच सोमवार की दोपहर में दूल्हे के घर पर कार लेकर दुल्हन का आशिक पहुंच गया. उसने खुद को दुल्हन का प्रेमी बताया और धमकी देते हुए बोला कि अगर बरात लेकर जाओगे तो सही सलामत नहीं आ पाओगे. तेजी से घटे घटनाक्रम से दूल्हा व उसके घरवाले आवाक रह गए. दुबौलिया थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि परिजन अगर तहरीर देते हैं तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल अभी तक दरोगा दूल्हे की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *