बाराबंकी जिला अस्पताल में महिला होमगार्ड ने युवक के साथ की मारपीट, CMS ने लिया एक्शन

0
बाराबंकी जिला अस्पताल में महिला होमगार्ड ने युवक के साथ की मारपीट, CMS ने लिया एक्शन


Last Updated:

Barabanki News: सीएमएस ने बताया कि इस तरह की घटना हमारे और हमारे अस्पताल के लिए बेहद शर्मनाक है. इस प्रकार की घटनाओं की अपेक्षा नहीं की जाती और इनकी वजह से हमारे हॉस्पिटल का नाम खराब हो रहा है.

बाराबंकी के जिला महिला अस्पताल में एक युवक से महिला होमगार्ड द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना ग्राम सरथरा निवासी अखिलेश गौतम के साथ घटी जो अपनी बहन का पर्चा बनवाने अस्पताल गया था. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने न केवल बदतमीजी की, बल्कि वहां तैनात महिला होमगार्ड ने उसके साथ मारपीट भी की.

घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने मामले को संज्ञान में लेते हुए चौकी इंचार्ज को लिखित पत्र द्वारा पूरी जानकारी दी है और संबंधित महिला होमगार्ड को तत्काल हटाने की संस्तुति की है.

सीएमएस ने बताया कि इस तरह की घटना हमारे और हमारे अस्पताल के लिए बेहद शर्मनाक है. इस प्रकार की घटनाओं की अपेक्षा नहीं की जाती और इनकी वजह से हमारे हॉस्पिटल का नाम खराब हो रहा है. सख्त आदेश देने के बावजूद कुछ गार्डों द्वारा लोगों के साथ बदतमीजी की जा रही है, जो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पीड़ित परिवार ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित ने कहा कि ऐसे मामले अब आए दिन हो रहे है और आम नागरिकों के साथ इस प्रकार का व्यवहार बेहद शर्मनाक है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल कर रही है.

homeuttar-pradesh

बाराबंकी जिला अस्पताल में महिला होमगार्ड ने युवक के साथ की मारपीट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *