बारिश के दिनों में बकरियों को खिलाएं ये 5 हरी पत्तियां… तेजी से बढ़ेगा वजन! दूध उत्पादन भी होगा हिट

0
बारिश के दिनों में बकरियों को खिलाएं ये 5 हरी पत्तियां… तेजी से बढ़ेगा वजन! दूध उत्पादन भी होगा हिट


Last Updated:

Goat Rearing Tips : भारत में मानसून और तेज बारिश का कहर जारी है. इस दौरान बकरियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है. बरसात के दिनों में बहुत से रोग बकरियों को चपेट में ले लेते हैं. जिससे कई बार बकरियों की म…और पढ़ें

रायबरेली : हमारे देश की 80% आबादी खेती पर ही निर्भर है. लोग खेती के साथ ही अपनी आय बढ़ाने के लिए पशुपालन का काम भी कर रहे हैं. किसान बकरी, मुर्गी, सूअर पालन के साथ ही गाय, भैंस का पालन करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. पशुपालन धीरे-धीरे गांवों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में बिजनेस का रूप ले रहा है. अब किसान के अलावा पढ़े-लिखे युवा भी गाय, भैंस, बकरी पालन में रुचि ले रहे हैं. देश में आपको हजारों की संख्या में पढ़े-लिखे युवा मिल जाएंगे, जो अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर गाय, भैंस, बकरी पालन का रुख कर रहे हैं.

जिसमें बकरी पालन का व्यवसाय ग्रामीण स्तर से लेकर शहरी क्षेत्र के लोगों का प्रमुख व्यवसाय बनता जा रहा है. क्योंकि बकरी पालन करके पशुपालक दोहरा मुनाफा कमा रहे हैं. आपको बताते चलें कि बकरियों का इस्तेमाल दूध और मांस दोनों के लिए किया जाता है. इसीलिए बाजारों में बकरी की मांग बढ़ती जा रही है. इसे देखते हुए लोग बकरी पालन का काम बड़े पैमाने पर कर रहे हैं. परंतु बकरी पालन करने वाले किसानों को बकरियों की सही देखभाल और पोषण संबंधी जानकारी होना जरूरी है .जिससे उनकी सेहत अच्छी होने के साथ ही उनका वजन भी आसानी से बढ़ सके तो आइए पशु चिकित्सा अधिकारी से जानते हैं बकरियों को आहार में क्या दें? जिससे उनका वजन बढ़ने के साथ ही उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहे.

स्वास्थ्य होगा अच्छा… तेजी से बढ़ेगा वजन
पशु चिकित्सा के क्षेत्र में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाले रायबरेली जिले के राजकीय पशु चिकित्सालय शिवगढ़ के प्रभारी अधिकारी डॉ इंद्रजीत वर्मा बताते हैं कि बकरियों को आहार के रूप में हरी पत्तियां खिलाना बेहद फायदेमंद होता है. क्योंकि हरी पत्तियों में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. हमारे आसपास कई ऐसे पेड़ पौधे पाए जाते हैं जिनकी पत्तियां बकरियों को खिलाने से उनका स्वास्थ्य अच्छा रहने के साथ ही उनके वजन में भी बढ़ोतरी होती है.

औषधीय तत्वों का भंडार हैं ये पत्तियां
डा. इंद्रजीत वर्मा बताते हैं कि बकरियों को हरे पत्ते के रूप में बबूल, मोरिंगा, नीम, जामुन, बेल, अमरूद ,गिलोय पौधे की पत्तियां खिलाने से उनका स्वास्थ्य बेहतर होता है. क्योंकि इन पौधों की पत्तियों में कई औषधीय तत्व पाए जाते हैं. जो उनके शरीर को स्वस्थ बनाने के साथ ही उनके वजन में भी बढ़ोतरी करने में कारगर होते हैं. यह पत्तियां लगभग सभी जगह आसानी से मिल भी जाती हैं.

इन पौधों की पत्तियों मे पाया जाता है खास तत्व
नीम जामुन बेल के पौधे में टेनिन कंटेंट और प्रोटीन होता है.जिससे बकरियों के पेट में कीड़े नहीं होते हैं. उनका वजन भी तेजी से बढ़ता है. इसके अतिरिक्त सुबबुल और बरसीम की पत्तियों में उच्च मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है. जो बरकियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है.आगे की जानकारी देते हुए वह बताते हैं की बकरियों के विकास के लिए समय-समय पर डीवार्मिंग जरूरी है.डीवार्मिंग से बकरियों के विकास में 30% तक वृद्धि होती है.

homeagriculture

बारिश के दिनों में बकरियों को खिलाएं ये 5 हरी पत्तियां… तेजी से बढ़ेगा वजन!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *