बारिश-तूफान से फसल बर्बाद? किसानों को मिलेगा मुआवजा, बस करनी होगी एक कॉल!

0
बारिश-तूफान से फसल बर्बाद? किसानों को मिलेगा मुआवजा, बस करनी होगी एक कॉल!


Last Updated:

Mirzapur News: मिर्जापुर में खराब मौसम से फसल नुकसान पर किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज कर मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं. कृषि विभाग की टीम 48 घंटे में जांच कर मुआवजा देगी.

X

बारिश से खराब हुई फसल का मिलेगा मुआवजा.

हाइलाइट्स

  • किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज कर मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं.
  • कृषि विभाग की टीम 48 घंटे में जांच कर मुआवजा देगी.
  • फसल बीमा किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है.

मिर्जापुर: अगर बारिश या तूफान की वजह से आपकी फसल को नुकसान पहुंचा है, तो यह खबर आपके लिए है. अब आप टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कर मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं.
दरअसल, यूपी में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है. विंध्य क्षेत्र के किसानों की फसलें अब तक नहीं कट सकी हैं. गेहूं की फसल अभी भी खेतों में खड़ी है. ऐसे में जिन किसानों ने फसल का बीमा कराया है, वे टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं. शिकायत के बाद कृषि विभाग की टीम मौके पर जाकर जांच करेगी और नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिया जाएगा.

48 घंटे के अंदर पहुंचेगी टीम
उपनिदेशक कृषि विकेश सिंह पटेल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि जिन किसानों की फसलें खेत में खड़ी हैं या कटी हुई अवस्था में पड़ी हैं, वे बीमाधारक किसान कॉल सेंटर 14447 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, किसान चाहें तो कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. 48 घंटे के भीतर शिकायत करने पर टीम जांच के लिए पहुंचेगी और नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिया जाएगा.
कम या ज्यादा बारिश की स्थिति में फसलों को नुकसान होता है, ऐसे में बीमा कराने वाले किसानों को मुआवजा के रूप में राशि प्रदान की जाती है, जिससे उनका नुकसान काफी हद तक पूरा हो जाता है.

बीमा क्यों है जरूरी?
उपनिदेशक विकेश सिंह पटेल ने बताया कि फसल बीमा किसानों के लिए बेहद जरूरी है. किसान धान, मिर्च, मूंगफली, अरहर आदि फसलों का बीमा करवा सकते हैं. यह बीमा बुआई के समय ही कराया जाता है. जिस राजस्व गांव में किसी फसल की बुआई 20 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में होती है, वहां वह फसल बीमा के दायरे में आती है.
बीमा किसानों के हित में है, क्योंकि यह उन्हें फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा देता है. इससे उन्हें नुकसान नहीं उठाना पड़ता. किसान भाइयों से अपील है कि बीमा कवर में आने वाली फसलों का बीमा जरूर कराएं. अधिक जानकारी के लिए नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है.

homeagriculture

बारिश-तूफान से फसल बर्बाद? किसानों को मिलेगा मुआवजा, बस करनी होगी एक कॉल!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *