बारिश से फसल खराब होने की सता रही है चिंता, तो किसान फटाफट करा लें बीमा, सरकार ने बढ़ा दी है डेट
Last Updated:
Agriculture News: बरसात के मौसम में फसलें खतरे में हैं. सरकार ने PMFBY के तहत खरीफ फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 अगस्त 2025 कर दी है. किसानों को फसल बीमा कराना चाहिए.
हाइलाइट्स
- सरकार ने फसल बीमा की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2025 कर दी है.
- धान, उड़द और बाजरा के लिए बीमा राशि तय की गई है.
- प्राकृतिक आपदा से नुकसान की सूचना 72 घंटे में दें.
जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिन्होंने फसल के लिए बैंक से लोन नहीं लिया है, उनके लिए बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 14 अगस्त 2025 कर दी गई है. वहीं ऋणी किसानों यानी जिनके क्रॉप लोन या केसीसी 31 जुलाई तक स्वीकृत या नवीनीकृत हो गए हैं, उनके लिए अंतिम तिथि 30 अगस्त 2025 तय की गई है.
यदि किसी प्राकृतिक आपदा जैसे ओलावृष्टि, चक्रवाती वर्षा, आकाशीय बिजली या खेत में फसल कटाई के बाद 14 दिन के भीतर बारिश से नुकसान होता है तो उसकी सूचना टोल फ्री नंबर 14447 पर 72 घंटे के भीतर देना अनिवार्य है.
बीमा से जुड़ी अधिक जानकारी और सहायता के लिए किसान श्री सुमित सक्सेना (मोबाइल 8077089323) से संपर्क कर सकते हैं. या विकास भवन के कक्ष संख्या 58 में किसी भी कार्य दिवस पर जिला कृषि अधिकारी से मिल सकते हैं. कृषि विभाग लगातार किसानों से अपील कर रहा है कि बढ़ते मौसम के खतरे और फसल हानि के जोखिम को देखते हुए फसल का बीमा अवश्य कराएं, ताकि आपदा के समय आर्थिक नुकसान की भरपाई संभव हो सके और किसानों की आमदनी में स्थिरता बनी रहे.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें