बिजली कटौती से मिलेगी छुट्टी, आजमगढ़ के इन इलाकों में बनेंगे नए उपकेंद्र

0
बिजली कटौती से मिलेगी छुट्टी, आजमगढ़ के इन इलाकों में बनेंगे नए उपकेंद्र


Last Updated:

गर्मियों में बढ़ती बिजली कटौती और ओवरलोड की समस्या से राहत दिलाने के लिए आजमगढ़ में दो नए विद्युत उपकेंद्र बनाए जाने की तैयारी है. फूलपुर और लालगंज क्षेत्र में प्रस्तावित इन उपकेंद्रों पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे लगभग 50 हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा. नए फीडर बनने से शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत और सुचारु हो सकेगी.

आजमगढ़: गर्मियों में बिजली संकट लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन जाता है. इस समय एसी, फ्रिज और कूलर जैसे भारी उपकरणों का उपयोग बढ़ जाता है, जिसके कारण बिजली का लोड भी अधिक हो जाता है. लोड बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ जाती है, जिससे बिजली कटौती की समस्या भी अक्सर देखने को मिलती है. अधिक गर्मी और हीटिंग के चलते शॉर्ट सर्किट जैसी समस्याएं भी सामने आती हैं. इन समस्याओं से राहत दिलाने और गर्मी में बिजली संकट कम करने के लिए आजमगढ़ में दो नए उपकेंद्रों का निर्माण होने जा रहा है.

दो नए बिजली उपकेंद्र

जनपद के फूलपुर और लालगंज के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दो नए बिजली उपकेंद्र बनाए जाएंगे. नए विद्युत उपकेंद्र बनने से वर्तमान में संचालित उपकेंद्रों का लोड कम होगा, जिससे इन क्षेत्रों में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी. मौजूदा उपकेंद्रों का लोड कम करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा यहां दो नए विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को भेजा गया है.

लगभग 50 हजार उपभोक्ताओं को फायदा

जानकारी के अनुसार, फूलपुर और लालगंज में बनने वाले इन नए उपकेंद्रों के लिए 20 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव भेजा गया है. इन उपकेंद्रों के बन जाने से लगभग 50 हजार उपभोक्ताओं को फायदा होगा और उन्हें निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी. इन बिजली उपकेंद्रों के बनने से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 20 से 25 इलाकों में बिजली आपूर्ति बेहतर हो सकेगी. जानकारी के मुताबिक, इन प्रस्तावित बिजली उपकेंद्रों पर चार-चार फीडर बनाए जाएंगे, जिससे लगभग 20 गांवों के लोगों को बिजली मिल सकेगी.

20 करोड़ रुपये की लागत आएगी

इस विषय पर जानकारी देते हुए चीफ इंजीनियर, विद्युत विभाग, रामबाबू ने बताया कि लालगंज और फूलपुर क्षेत्र में दो-दो विद्युत उपकेंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत आएगी. शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *