बिजली गुल तो घर के बाहर ही सो गया परिवार, फिर तेज रफ्तार डंपर का बरपा कहर, 4 की मौत

0
बिजली गुल तो घर के बाहर ही सो गया परिवार, फिर तेज रफ्तार डंपर का बरपा कहर, 4 की मौत


Last Updated:

Barabanki News: यूपी के बाराबंकी से एक दुखद खबर सामने आई है. एक परिवार चंद सेकंड में ही खत्म हो गया. बस पत्नी जिंदगी और मौत से जूझ रही है. दरअसल, तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे सो रहे एक परिवार को कुचल दिया. इससे 4 लोगों की मौत हो गई.

Zoom

बाराबंकी में हादसे में चार लोगों की मौत

बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी में गर्मी और बिजली न आना एक परिवार के लिए दर्दनाक बन गया. यहां शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग स्थित झांसा गांव में तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे सो रहे एक परिवार को कुचल दिया. हादसे में पिता और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. दरअसल, बिजली न आने के चलते गर्मी से बेहाल परिवार घर के बाहर सो रहा था.

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी 35 वर्षीय नीरज अपने 3 बच्चों और पत्नी के साथ घर के बाहर सो रहे थे. इलाके में बिजली न आने के कारण परिवार खुले में चारपाई डालकर लेटा हुआ था. इसी दौरान देर रात तेज रफ्तार डंफर अनियंत्रित हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर ने पहले सड़क किनारे एक पेड़ में जोरदार टक्कर मारी और फिर सीधे परिवार के ऊपर चढ़ गया.

हादसा इतना भीषण था कि नीरज और उसके 13 वर्षीय बेटे अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 10 वर्षीय अंशिका और 6 वर्षीय आंशू ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. नीरज की पत्नी 35 वर्षीय आरती गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर किया गया है. उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि मृतक नीरज किराए की मैजिक गाड़ी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य थी और वह मेहनत मजदूरी कर बच्चों की परवरिश कर रहा था. एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *