बिना सूचना बढ़ा बिजली कनेक्शन का लोड, सोनभद्र में लोगों की बढ़ी टेंशन

0
बिना सूचना बढ़ा बिजली कनेक्शन का लोड, सोनभद्र में लोगों की बढ़ी टेंशन


Last Updated:

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज डिवीजन में 17 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन का लोड अपने आप बढ़ा दिया गया है. इसके चलते फिक्स चार्ज, सिक्योरिटी राशि और बिजली बिल में बढ़ोतरी हुई है. उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना लोड बढ़ाया गया, जबकि बिजली विभाग इसे नई व्यवस्था का हिस्सा बता रहा है.

Zoom

सोनभद्र:  स्मार्ट मीटर लगाने वाले बिजली उपभोक्ताओं को अब ज्यादा बिल का झटका लगने लगा है. दरअसल, सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज डिवीजन में 17 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन का लोड अपने आप बढ़ गया है. इसके कारण बिजली बिल के साथ फिक्स चार्ज, प्रोसेसिंग फीस और सिक्योरिटी राशि भी बढ़ गई है. कई लोगों को इसकी जानकारी तब हुई, जब उनके घर ज्यादा रकम का बिजली बिल पहुंचा.

लगातार ज्यादा बिजली खर्च करने पर बढ़ रहा लोड

सोनभद्र जिले में बिजली विभाग के रॉबर्ट्सगंज और पिपरी दो डिवीजन हैं, जहां तीन लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं. बिजली विभाग की नई व्यवस्था के अनुसार, अगर कोई उपभोक्ता लगातार तीन महीने तक तय सीमा से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करता है, तो उसका लोड अपने आप बढ़ जाता है. यह नई व्यवस्था इसी महीने से लागू हुई है.

बिना बताए बढ़ा लोड, लोगों ने जताई नाराजगी

कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग ने लोड बढ़ाने से पहले उन्हें कोई सूचना नहीं दी और न ही उनकी राय ली गई. लोगों को बढ़े हुए बिजली बिल मिलने के बाद ही पता चला कि उनका लोड बढ़ा दिया गया है. कुछ उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर की रीडिंग पर भी सवाल उठाए हैं. वहीं, बिजली विभाग का कहना है कि यह सब नई व्यवस्था के तहत अपने आप हुआ है.

घरेलू उपभोक्ताओं पर सबसे ज्यादा असर

इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर घरों में रहने वाले उपभोक्ताओं पर पड़ा है. जिनका लोड 1 किलोवाट से बढ़कर 2 किलोवाट हुआ है, उनका हर महीने का फिक्स चार्ज करीब 110 रुपये बढ़ गया है. इसके अलावा बिजली की प्रति यूनिट दर बदलने से कुल बिल भी पहले से ज्यादा आ रहा है.

सिक्योरिटी और फीस का भी बढ़ा बोझ

लोड बढ़ने के बाद उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सिक्योरिटी राशि और प्रोसेसिंग फीस भी देनी पड़ रही है. इससे मध्यम और कम आय वाले परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है. कई लोग 2 किलोवाट की श्रेणी में आने के बाद बिजली सब्सिडी का लाभ भी खो चुके हैं, जिससे उनका खर्च और बढ़ गया है.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *