बीजेपी AI का इस्तेमाल कर रही है.. अखिलेश ने किस वाजह से योगी सरकार को लपेटा

0
बीजेपी AI का इस्तेमाल कर रही है.. अखिलेश ने किस वाजह से योगी सरकार को लपेटा


Last Updated:

UP Politics: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर पंचायत चुनाव में AI के उपयोग का आरोप लगाया और जातीय जनगणना की मांग की. उन्होंने अपने PDA गठबंधन को “भावनात्मक” बताया और कांग्रेस पर भी निशाना साधा. यादव ने बदायूं में पटेल …और पढ़ें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव.

हाइलाइट्स

  • अखिलेश ने बीजेपी पर पंचायत चुनाव में AI के उपयोग का आरोप लगाया.
  • अखिलेश ने जातीय जनगणना और निष्पक्ष जांच की मांग की.
  • अखिलेश ने कांग्रेस पर जबरन नसबंदी का आरोप लगाया.

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने अपने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन को “भावनात्मक गठबंधन” करार देते हुए कहा, “जो पीड़ित है, परेशान है, वो PDA गठबंधन में है. यह गठबंधन उन लोगों के लिए है जो समाज में हाशिए पर हैं और जिन्हें न्याय की जरूरत है.” साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग कर रही है.  इतना ही नहीं उन्होंने इशारों ही इशारों में कांग्रेस को भी लपेट दिया. उन्होंने कहा कि जबरन नसबंदी के चक्कर में सरकार चली गई थी. उनका इशारा इंदिरा गांधी सरकार के दौरान संजय गांधी के उस फैसले की तरफ था जिसकी वजह से मुस्लिम वोट बैंक कांग्रेस से छिटका था.

अखिलेश ने केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में जारी जनगणना अधिसूचना पर भी अपनी राय रखी और कहा कि सपा जातीय जनगणना के समर्थन में है. उन्होंने कहा, “जातीय जनगणना सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. हम इसका समर्थन करते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित करना होगा कि आंकड़ों में कोई हेरफेर न हो.”

पंचायत चुनाव में AI का इस्तेमाल कर रही बीजेपी

सपा मुखिया ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी पंचायत चुनावों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग कर रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जो लोग सीसीटीवी में पकड़े जा रहे हैं, उनसे हम क्या उम्मीद कर सकते हैं? बीजेपी की कार्यशैली पर भरोसा करना मुश्किल है.” अखिलेश ने बीजेपी की नीतियों पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा कि जबरन नसबंदी जैसे कदमों के कारण पहले भी सरकारें सत्ता से बाहर हो चुकी हैं.

बदायूं में पटेल समाज के साथ अन्याय हुआ

इसके साथ ही, अखिलेश ने बदायूं में पटेल समाज के साथ हुए कथित अन्याय का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, “बदायूं में पटेल परिवार के साथ बड़ा अन्याय हुआ है. उन्हें न्याय मिलना चाहिए. हम इस मामले में उनके साथ खड़े हैं और सरकार से इसकी निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं.”

सरकार प्राथमिक स्कूल बेचने की तैयारी में है

अखिलेश यादव नहीं रुके, उन्होंने ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आज यूपी के प्राथमिक स्कूलों में बच्चे पढ़ने नहीं जा रहे हैं. इंटरमीडिएट स्कूलों की हालत ख़राब है. बीजेपी की नजर इंटरमीडिएट स्कूलों की जमीन पर है. सरकार प्राथमिक स्कूलों को बेचने की तैयारी में है. वे यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि सरकार ने जिन मजदूरों को युद्ध प्रभावित देशों में भेजा है उन्हें वापस लाना चाहिए. अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक किसी का इस्तीफा नहीं हुआ. हमने पुलवामा और पहलगाम हमले में इस्तीफा नहीं मांगा. लेकिन इस मामले में इस्तीफा देना चाहिए. अखिलेश यादव ने कहा कि अपनों को नौकरी देने के चक्कर में अयोग्य लोगों को नौकरी दे दी. यह सरकार सबको मार डालेगी और खुद चलती रहेगी. अखिलेश यादव के इस बयान ने एक बार फिर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है. उनकी टिप्पणियां बीजेपी सरकार पर दबाव बढ़ा सकती हैं, खासकर पंचायत चुनाव और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर. सपा के इस रुख से आने वाले दिनों में राजनीतिक माहौल और गरमा सकता है.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

homeuttar-pradesh

बीजेपी AI का इस्तेमाल कर रही है.. अखिलेश ने किस वाजह से योगी सरकार को लपेटा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *