‘बीवी मेरी IAS है…’, सुहागरात से पहले दूल्हा था खुश, दुल्हन कांड करके फरार

0
‘बीवी मेरी IAS है…’, सुहागरात से पहले दूल्हा था खुश, दुल्हन कांड करके फरार


Last Updated:

Bareilly News: यूपी के बरेली जिले में एक फर्जी आईएएस दुल्हन का खुलासा हुआ है, जो अमीर लड़कों को जाल में फंसाकर उनके गहने-पैसे लेकर रफूचक्कर हो जाती थी. पुलिस ने महिला समेत कुल 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.

Zoom

फर्जी IAS दुल्हन

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक फर्जी आईएएस ऑफिसर दुल्हन का बड़ा कारनामा सामने आया है. हाई प्रोफाइल इस लड़की ने सोशल मीडिया पर खुद की आईएएस ऑफिसर की प्रोफाइल बनाई और इसके बाद लड़कों को अपने प्रेम जाल में फांस लेती. इसके बाद फिर शादी के बाद सुहागरात के दिन सारा माल, जेवर समेटकर फरार हो जाती थी. आरोप है कि लड़की ने अपने परिजनों के साथ मिलकर बरेली के फरीदपुर थाना इलाके में शादी की.

दूल्हा समेत उसके परिजन आईएएस दुल्हन मिलने पर बेहद खुश थे, लेकिन आरोप है कि लड़की सुहागरात वाले दिन ही एक करोड़ रुपए से ज्यादा का माल, जेवर समेटकर फरार हो गई. पुलिस ने दूल्हा की शिकायत पर आरोपी दुल्हन और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और अब आरोपी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि इस धोखेबाज लड़की के बाकी परिजनों को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

सोशल मीडिया पर बनाया फर्जी अकाउंट
दरअसल बरेली के थाना फरीदपुर पुलिस की गिरफ्त में खड़ी फर्जी आईएएस दुल्हन साधना बदायूं जिला की रहने वाली है. आरोप है कि पढ़ी-लिखी साधना ने खुद को आईएएस अधिकारी बताते हुए अपना सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाया और महत्वाकांक्षी लड़कों को अपने प्रेम जाल में फांसकर ठगी की वारदात को अंजाम देने लगी.

सुहागरात वाले दिन दुल्हन फरार
आरोप है कि इस फर्जी आईएएस दुल्हन ने बरेली के थाना फरीदपुर के पचौमी गांव के रहने वाले अभिषेक को भी अपने प्रेम जाल में फांस लिया और फिर परिजनों के साथ मिलकर शादी तय कर दी गई. अभिषेक के परिजन और दूल्हा अभिषेक आईएएस दुल्हन मिलने पर बेहद खुश थे. आरोप है कि साधना विदा होकर जब घर आई, तो परिजनों ने बड़ी तादात में अपनी दुल्हन साधना को सोने-चांदी और हीरे के जेवरात गिफ्ट किये, लेकिन सुहागरात वाले दिन पति जब सो गया, तो साधना सारा माल जेवर समेटकर फरार हो गई.

दुल्हन समेत 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बाद में पुलिस ने दूल्हा अभिषेक की शिकायत पर साधना और उसके पिता समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और फिर साधना समेत सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने फर्जी आईएएस अधिकारी दुल्हन साधना और बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब फर्जी आईएएस अधिकारी साधना को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस अब फर्जी आईएएस अधिकारी बनी दुल्हन को जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *