‘बुलडोजर एक्शन होगा… एनकाउंटर भी होगा’, प्रयागराज ट्रिपल मर्डर पर बोले मंत्री

0
‘बुलडोजर एक्शन होगा… एनकाउंटर भी होगा’, प्रयागराज ट्रिपल मर्डर पर बोले मंत्री


Last Updated:

Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर पीड़ित परिजनों से योगी सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने मुलाकात की और संवेदना जाहिर करने हुए एक्शन की बात कही. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही परिवार को न्याय मिलेगा.

Zoom

पीड़ित परिवार से मुलाकात करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर जोन के मेजा थाना क्षेत्र के कुकुर कटवा गांव में 15 जून की देर रात हुए ट्रिपल मर्डर के पीड़ित परिजनों से योगी सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने मुलाकात की. कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने शोक संतृप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही हृदय विदारक और कष्टप्रद घटना है. उन्होंने कहा कि ऐसे दुस्साहसिक कार्य करने वाले एक भी दोषी बख्शे नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि योगी सरकार ऐसी कार्रवाई करेगी, जो नजीर बनेगी और आरोपियों की सात पुश्तें याद रखेंगी.

उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में पिछले 9 सालों में अपराध और अपराधियों का समूल नाश करने का संकल्प लिया गया है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिजनों से मुलाकात की है और परिजन घटना से बेहद डरे और सहमे हुए हैं. कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा कि परिजनों की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने की मांग है. परिवार की ओर से कुछ नाम दिए गए हैं. हम लखनऊ जाकर सीएम योगी से उनकी मुलाकात करायेंगे. उन्होंने कहा है कि परिजनों को पूरा विश्वास है कि सीएम योगी के नेतृत्व में उन्हें न्याय मिलेग और अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे.

आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने समाजवादी पार्टी पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह पहले ही कहा जाता था, ‘जिस गाड़ी में सपा का झंडा, उस गाड़ी में बैठा गुंडा’. उन्होंने कहा कि इसका जीता जाता प्रमाण यह ट्रिपल मर्डर है, जिसमें मुख्य आरोपी हिमांशु यादव समाजवादी टाइगर हिमांशु के नाम से फेसबुक अकाउंट चलाता था.

मुख्य आरोपी ने फेसबुक आईडी के जरिए चुनौती दी और चौथे दिन वारदात को अंजाम दिया. नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि दोषियों ने जो पाप किया है, उन्हें इसकी सजा इसी जन्म में और यहीं पर भुगतनी पड़ेगी. कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि बुलडोजर एक्शन भी दोषियों के खिलाफ किया जाएगा.

पुलिस पर हमला किया, तो होगा एनकाउंटर 
उन्होंने कहा कि अगर पुलिस पर हमला करते हैं, तो एनकाउंटर भी होगा. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस ट्रिपल मर्डर के दोषी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे. वहीं पीड़ित के घर तक रास्ता न होने को लेकर कैबिनेट मंत्री ने तत्काल जेसीबी मशीन से रास्ता बनाने का आदेश दिया और मंत्री के पीड़ित परिजनों के घर से निकलने तक ही रास्ते बनाने का भी काम शुरू हो गया था.

अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी स्थानीय सपा विधायक संदीप पटेल और इलाहाबाद संसदीय सीट के कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह के पीड़ित के घर शोक संवेदना प्रकट न करने जाने पर भी सवाल खड़े किए. नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि अखिलेश यादव छोटी-छोटी घटनाओं पर ग्लिसरीन लगाकर आंसू बहाने चले जाते हैं, लेकिन इतनी बड़ी घटना के बाद भी उनकी आवाज नहीं निकल रही है.

अब तक क्या हुई कार्रवाई?
गौरतलब है कि मेजा के कुकुरकटवा गांव में प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर मंगलवार को 65 वर्षीय श्याम लाल उर्फ कल्लू, 62 वर्षीय अमरावती और 60 वर्षीय इंद्रावती की सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने 12 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों हिमांशु यादव, उसके दो दोस्तों निहाल गौतम और राजन को गिरफ्तार किया था.

जबकि हिमांशु के भागने में मदद के आरोप में उसके भाई अंकित यादव और चार माह पहले प्रेमी युगल के घर से भागने को लेकर दोनों पक्षों पर दबाव बनाकर समझौता करने के आरोप में ग्राम प्रधान गुड्डू यादव को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है. वहीं आला कत्ल बरामदगी के दौरान एनकाउंटर में आरोपी हिमांशु यादव के पैर में गोली भी लगी है. फिलहाल ट्रिपल मर्डर केस में पांच आरोपी जेल की सलाखों के पीछे भेजे गए हैं.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *