बृजभूषण के गढ़ से कुश्ती में वापसी करेंगी विनेश, गोंडा में नेशनल के लिए कराया रजिस्ट्रेशन

0
बृजभूषण के गढ़ से कुश्ती में वापसी करेंगी विनेश, गोंडा में नेशनल के लिए कराया रजिस्ट्रेशन


Last Updated:

Vinesh Phogat News : हरियाणा की चर्चित रेसलर ने गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान वे 57 किलो वर्ग में हिस्सा लेंगी. 10 मई से 12 मई तक पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के नंदिनी नगर स्पोर्ट्स कॉलेज नवाबगंज में नेशनल ओपन रैंकिंग प्रतियोगिता होने जा रही है. इससे पहले विनेश फोगाट ने आरोप लगाया कि भारतीय कुश्ती महासंघ उनका रजिस्ट्रेशन नहीं होने दे रहा है.

Zoom

विनेश फोगट ने गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.

गोंडा. हरियाणा की चर्चित रेसलर विनेश फोगाट से जुड़ी बड़ी खबर है. वह यूपी के गोंडा से कुश्ती में वापसी करेंगी. चर्चित रेसलर ने गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान वे 57 किलो वर्ग में हिस्सा लेंगी. 10 मई से 12 मई तक नेशनल ओपन रैंकिंग प्रतियोगिता होगी. पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के नंदिनी नगर स्पोर्ट्स कॉलेज नवाबगंज में प्रतियोगिता आयोजित होगी. विवादों के बीच विनेश फोगाट का पंजीकरण चर्चा का विषय बन गया है. विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 में 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण पदक से चूक गई थीं.

एशियन गेम्स का रास्ता
इससे पहले विनेश फोगाट ने आरोप लगाया था कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) जानबूझकर उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं होने दे रहा है. WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने उनके आरोपों का खंडन किया था. सिंह ने कहा कि विनेश फोगाट ने 27 अप्रैल को रात 10:29 बजे ही अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया था. यह ओपन टूर्नामेंट है. इसमें देश के सभी इच्छुक पहलवान हिस्सा ले सकते हैं. इसमें पदक जीतने वाले पहलवानों के लिए एशियन गेम्स सिलेक्शन ट्रायल्स में क्वालीफाई करने का रास्ता खुलेगा.

कब वापस लिया फैसला
विनेश फोगाट ने साल 2023 में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. उनके साथ कई पहलवानों ने दिल्ली में कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन का नेतृत्व विनेश ने किया. इसके बाद उन्होंने कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी. इसके बाद हरियाणा की जुलाना सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनीं. हालांकि दिसंबर 2025 में उन्होंने अपने संन्यास का फैसला वापस लेते हुए कुश्ती में वापसी की बात कही थी. अब उनकी वापसी बृजभूषण शरण सिंह के गढ़ से हो रही है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *