‘बॉयफ्रेंड को पीटा, हाथ-पैर बांधे…’, चित्रकूट में NEET छात्रा से गैंगरेप

0
‘बॉयफ्रेंड को पीटा, हाथ-पैर बांधे…’, चित्रकूट में NEET छात्रा से गैंगरेप


Last Updated:

NEET Student Gangrape: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में देवांगना घाटी में घूमने आई NEET की 20 वर्षीय छात्रा के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया. दरिंदों ने खुद को वनकर्मी बताकर पहले छात्रा के 17 साल के बॉयफ्रेंड को बेल्ट से पीटा और उसे बंधक बना लिया. इसके बाद वे छात्रा को झाड़ियों में घसीट ले गए और गैंगरेप को अंजाम दिया. वारदात के 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

Zoom

जंगल में पुलिस का घेरा.

Chitrakoot Gangrape: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के देवांगना घाटी के जंगलों में घूमने गई NEET की एक 20 साल की छात्रा संग रेप की घटना ने दहला कर रख दिया है. वनकर्मी बनकर पहुंचे तीन दरिंदे गैंगरेप ब्यॉफ्रेंड को बंधक बनाकर लड़की के साथ रेप किया. दरिंदों ने छात्रा के 17 वर्षीय नाबालिग बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.

मध्य प्रदेश के सतना की रहने वाली यह छात्रा राजस्थान के कोटा में रहकर NEET की तैयारी करती है. 22 जुलाई (बुधवार) की दोपहर वह चित्रकूट के रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड (जो 12वीं का छात्र है) के साथ देवांगना घाटी में घूमने गए थे. जंगल के अंदर झाड़ियों में बैठे हुए थे, तभी बाइक सवार तीन लड़के वहां आ धमके. अपने आप को वन विभाग का कर्मचारी बताते हुए उन्हें ब्लैकमेल करने लगे. उनसे पैसे की डिमांड करने लगे.

पैसे नहीं देने पर किया रेप
जब दोनों ने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने उनसे मारपीट करना शुरू कर दिया. छात्रा के साथ बैड टच करने लगे. नाबालिग लड़के को हाथ बांधकर एक आरोपी लड़के के पास बैठा रहा. दो आरोपी लड़की को झाड़ियों के अंदर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दोनों लड़कों ने गैंगरेप किया. नाबालिग बॉयफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि विरोध करने पर और आरोपियों पीड़ित युवती की जमकर पिटाई की. पीड़ित लड़का जब आरोपियों के चुंगल से छूटा तो उसने 112 नंबर की पुलिस को फोन कर सूचना दिया. जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश करना शुरू कर दिया है. घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली है. एडीजी जोन प्रयागराज ज्योति नारायण ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है.

चीखती रही छात्रा
बॉयफ्रेंड के मुताबिक, उसकी गर्लफ्रेंड चीखती रही और रहम की भीख मांगती रही, लेकिन दरिंदों ने उसे नहीं छोड़ा. वारदात को अंजाम देकर तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए. इसके बाद बॉयफ्रेंड ने खुद को किसी तरह आजाद किया और पुलिस को सूचना दी.

जंगल में डीआईजी का डेरा
वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. चित्रकूट के एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और छात्रा का मेडिकल कराया गया है. बांदा, प्रयागराज और चित्रकूट की एसओजी (SOG) समेत पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए चित्रकूटधाम के डीआईजी राजेश कुमार एस. (DIG Rajesh S) खुद जंगलों में डेरा डाले हुए हैं. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की तस्वीरें जारी की हैं और एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *