ब्रज की धरती पर खुशखबरी, 7 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, मथुरा बनेगा और आधुनिक!
Last Updated:
Mathura News: मथुरा में हेमा मालिनी और नितिन गडकरी की पहल से सात फ्लाईओवर, अंडरपास, रेलवे ओवरब्रिज और ब्रज 84 कोसी परिक्रमा हेरिटेज प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है, जिससे शहर का विकास होगा.
इस मुलाकात का नतीजा यह हुआ कि मथुरा को आधा दर्जन से ज्यादा फ्लाईओवर, अंडरपास और रेलवे ओवरब्रिज की सौगात मिल गई है. खास तौर पर दिल्ली-आगरा हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग-19) पर लगने वाले जाम और सड़क हादसों से निजात दिलाने के लिए सात नए फ्लाईओवर और अंडरपास के निर्माण को हरी झंडी दिखा दी गई है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इन सभी परियोजनाओं को तुरंत मंजूरी दे दी. जल्द ही इनका निर्माण शुरू होगा, जिससे मथुरा के लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और उनका सफर आसान व सुरक्षित हो जाएगा. खासकर उन जगहों पर, जहां जाम की स्थिति आम बात है, वहां अब लोगों को सुकून मिलेगा.
इतना ही नहीं, हेमा मालिनी ने मथुरा की प्रसिद्ध ब्रज 84 कोसी परिक्रमा को हेरिटेज के रूप में विकसित करने का मुद्दा भी उठाया. इस परियोजना को लेकर भी गडकरी ने सकारात्मक रुख दिखाया और जल्द मंजूरी का भरोसा दिया. अगर यह परियोजना पूरी होती है, तो ब्रज की 84 कोसी परिक्रमा का नक्शा ही बदल जाएगा. यह न केवल श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक होगा, बल्कि मथुरा की सांस्कृतिक विरासत को भी नया रूप मिलेगा. मथुरा के लोग इस खबर से उत्साहित हैं, क्योंकि यह विकास न केवल शहर को आधुनिक बनाएगा, बल्कि कान्हा की नगरी की शान को और बढ़ाएगा.

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to … और पढ़ें