भाई का कत्ल, भाभी से शादी, दो बेटियां भी… जेल से निकलते ही किया ऐसा कांड, नही मिला किसी का शव!
Last Updated:
बहराइच से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने पहले तो अपनी भाभी से शादी रचाई फिर अपनी ही तीन बेटियों और पत्नी को हत्या के इरादे से नदी में फेंक दिया. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या ह…और पढ़ें
बहराइच में भाभी और 3 बेटियों को माराकरीब सात पहले की बात है, अनिरुद्ध नामक व्यक्ति ने जमीन के लालच में अपने ही सगे बड़े भाई संतोष की हत्या कर दी. भाभी सुमन इस हत्या की गवाह थी, तो उस पद दबाव डालकर देवर जी ने भाभी को अपनी पत्नी बना लिया, ताकि वो गवाही न दे.
इस सब की शुरुआत करीब 7 साल पहले हुई. अनिरुद्ध की नजर न सिर्फ अपने बड़े भाई की जमीन बल्कि उसकी पत्नी पर भी थी. इसलिए खौफनाक साजिश रची और अपने सगे बड़े भाई को रास्ते से हटा दिया. मगर उसकी पत्नी सुमन ने उसका साथ नहीं दिया और पुलिस में शिकायत करा दी. इस वजह से अनिरुद्ध को जेल जाना पड़ा. जमानत पर बाहर आते ही उसने भाभी को जबरन पत्नी बना लिया. सुमन पहले से एक बेटी की मां थी, लेकिन अनिरुद्ध के साथ इस रिश्ते से 2 और बेटियां हुईं.
बेटी और तीनों पोतियां को नदी में…
19 अगस्त को, सुमन की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी और तीनों पोतियां 14 अगस्त से लापता हैं. उन्हें अनिरुद्ध और उसके एक साथी पर शक था. पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर अनिरुद्ध को मोतीपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने 14 अगस्त को सुमन और बच्चियों को मिहींपुरवा में बुलाया था. फिर उन्हें लखीमपुर खीरी जिले के खम्हरिया इलाके में शारदा नदी के एक पुल पर ले जाकर नदी में धकेल दिया. शारदा नदी में बहाव इतना तेज है कि अभी तक चारों के शव नहीं मिले हैं. बस झाड़ियों से कुछ कपड़े और एक लड़की के जूते मिले हैं. NDRF और गोताखोर शारदा नदी में उनकी तलाश कर रहे हैं. अनिरुद्ध का साथी अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.