भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- 2017 से पहले योगी जी की कोई पहचान नहीं थी
Last Updated:
Agra News: आगरा के एक कार्यक्रम के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा. अखिलेश यादव के छोटे और बड़े व्यापारियों के सवालों का जवाब दिया और कहा कि हम सरकार बनने के बाद व्यापारियों के व्यापार करने में आसानी हो, इस तरह की योजनाएं लाएंगे, साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा मुख्य उद्देश्य रहेगी.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
आगरा: समाजवादी नेता प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को आगरा के होटल मुगल शेरेटन में आज विजन इंडिया कार्यक्रम में बातचीत के दौरान भरोसा दिलाया कि अगर दिलाया कि अगर साल 2027 में उनकी सरकार आएगी, तो व्यापारियों को काफी सहूलियत मिलेगी. विजन इंडिया कार्यक्रम के जरिए अखिलेश यादव ने छोटे और बड़े व्यापारियों के साथ ही डॉक्टरों से बातचीत की.
सवाल-जवाब के दौरान अखिलेश ने भरोसा दिलाया कि अगर 2027 के समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो व्यापारियों को सहूलियत देने के साथ ही उनकी रक्षा करेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव के छोटे और बड़े व्यापारियों के सवालों का जवाब दिया और कहा कि हम सरकार बनने के बाद व्यापारियों के व्यापार करने में आसानी हो, इस तरह की योजनाएं लाएंगे, साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा मुख्य उद्देश्य रहेगी.
भाजपा पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मजाक-मजाक में कितना सीरियस मामला हो गया, बताओ बीजेपी कॉकरोच से डर गई. 2017 से पहले हमारे पत्रकार भी नहीं जानते थे कि हमारे योगी जी कोई हैं. साल 2017 से पहले उनकी ही कोई पहचान नहीं थी.’
कारोबारी ही देश की खुशहाली
वहीं छोटे कारोबारियों की स्थिति को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में छोटे कारोबारी का कारोबार बर्बाद हो रहा है, जबकि छोटा कारोबारी ही देश की खुशहाली की बुनियाद है. उन्होंने छोटे व्यापारियों को देश की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बताते हुए कहा, ‘छोटा व्यापारी या दुकान, सबके चेहरे पर हो मुस्कान, फिर चहके हमारा हिंदुस्तान.’
तकनीक और विकास पर बात करते हुए सपा प्रमुख ने कहा, ‘जो लाए अच्छाई वही है, सबसे अच्छा AI’ और आगरा में IT सिटी बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि शहर को तकनीक और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा.
About the Author

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.