भारी बारिश के कारण कई राज्यों में स्कूल बंद, जानें कहां छुट्टी और कहां खुलेंगे स्कूल?

0
भारी बारिश के कारण कई राज्यों में स्कूल बंद, जानें कहां छुट्टी और कहां खुलेंगे स्कूल?


School Closed News: लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने देश के कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है. मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी, बिजली गिरने, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है. खराब मौसम को देखते हुए कई जिला प्रशासन ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है. वहीं मुंबई में भी भारी बारिश की चेतावनी के बाद अभिभावकों और छात्रों के मन में स्कूल खुलने या बंद रहने को लेकर असमंजस बना हुआ है.

उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में मानसून का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. कहीं मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित है तो कहीं तेज गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. मौसम की इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के बहराईच जिले में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका के चलते दो दिन की छुट्टी घोषित की गई है.

बहराईच में 21 और 22 जुलाई को स्कूल बंद

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में तेज बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसे देखते हुए बहराईच जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जिले के सभी स्कूलों को 21 और 22 जुलाई के लिए बंद रखने का आदेश दिया है.जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, अशासकीय स्कूलों के साथ-साथ मदरसों और अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल इन दो दिनों तक बंद रहेंगे.प्रशासन ने साफ किया है कि आदेश का उल्लंघन कर कोई भी स्कूल खुला पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मुंबई में स्कूल खुलेंगे या बंद?

मुंबई में 22 जुलाई को भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान लगाया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है हालांकि फिलहाल पूरे मुंबई शहर में स्कूल बंद करने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है यानी अभी तक स्कूल सामान्य समय पर खुलने की संभावना है हालांकि यदि किसी इलाके में अत्यधिक बारिश, जलभराव या परिवहन प्रभावित होता है तो संबंधित स्कूल अपने स्तर पर छुट्टी या समय में बदलाव का फैसला ले सकते हैं इसलिए अभिभावकों को सलाह दी गई है कि बच्चों को स्कूल भेजने से पहले स्कूल की ओर से जारी आधिकारिक सूचना जरूर देख लें.

BMC लगातार रख रही है नजर

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) मानसून के दौरान मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. यदि बारिश बेहद तेज होती है, जलभराव बढ़ता है या लोगों की सुरक्षा पर खतरा बनता है तो BMC स्कूलों को बंद करने या विशेष दिशा-निर्देश जारी कर सकती है.

मुंबई के इन इलाकों पर सबसे ज्यादा नजर

भारी बारिश के दौरान मुंबई के कई इलाके हर साल जलभराव की समस्या से जूझते हैं. इस बार भी प्रशासन ने अंधेरी, कुर्ला, सायन, दादर, चेंबूर, बांद्रा, घाटकोपर, पवई, मुलुंड, बोरीवली, कांदिवली, मलाड और गोरेगांव जैसे इलाकों पर विशेष नजर रखी है. इन क्षेत्रों में ट्रैफिक और लोगों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका जताई गई है.

इन राज्यों में स्कूल बंद

भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए कई राज्यों में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है.हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.इससे पहले रेड अलर्ट के चलते यहां स्कूल बंद किए गए थे और छुट्टी को बढ़ा दिया गया.

उत्तराखंड के नैनीताल में स्कूल और आंगनवाड़ी बंद

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों में भी 22 जुलाई की छुट्टी घोषित कर दी है.

जम्मू-कश्मीर में भी स्कूल बंद

जम्मू-कश्मीर के कश्मीर संभाग और जम्मू संभाग के विंटर जोन वाले क्षेत्रों में भी 22 जुलाई को सभी स्कूल बंद रहेंगे. लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

हिमाचल के कई जिलों में स्कूल बंद

IMD की ओर से रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद 21 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, चंबा और सिरमौर जिलों में सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए थे. इन जिलों में होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं और नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी.

कांगड़ा में क्या-क्या बंद रहा?

कांगड़ा जिले में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, तकनीकी संस्थान, कोचिंग सेंटर और आंगनवाड़ी केंद्र सभी बंद रखे गए.मंडी और चंबा जिलों में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं स्थगित कर दी गईं. शिक्षकों और कर्मचारियों को भी अवकाश दिया गया, हालांकि जरूरत पड़ने पर आपदा प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया जा सकता है.

किन जिलों में स्कूल खुले रहेंगे?

हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, सोलन, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में फिलहाल स्कूल सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं हालांकि जिला प्रशासन को मौसम की स्थिति के अनुसार स्थानीय स्तर पर स्कूल बंद करने का अधिकार दिया गया है.

किन राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट?

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है. इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश शामिल हैं.पहाड़ी राज्यों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा भी जताया गया है. प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है.

छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी सलाह

प्रशासन ने कहा है कि मौसम तेजी से बदल सकता है, इसलिए छात्र और अभिभावक स्कूल जाने से पहले संबंधित स्कूल की आधिकारिक सूचना और स्थानीय प्रशासन के निर्देश जरूर देखें. यदि रास्तों में जलभराव हो या मौसम ज्यादा खराब हो तो अनावश्यक जोखिम लेने से बचें. जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन किसी भी समय स्कूलों की छुट्टी का नया आदेश जारी कर सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *