भारी बारिश से पीले हो गए करेला, भिंडी, बैंगन के पौध? झटपट डाल दें 2 ग्राम ये दवा! 48 घंटे में होगा चमत्कार

0
भारी बारिश से पीले हो गए करेला, भिंडी, बैंगन के पौध? झटपट डाल दें 2 ग्राम ये दवा! 48 घंटे में होगा चमत्कार


Last Updated:

Tips for Vegetable Farming In Monsoon : यूपी का मौसम तेजी से बदल रहा है. कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है वहीं अगले 2 दिनों में मानसून पूरे प्रदेश को चपेट में ले सकता है. ऐसे में सब्जी की की खेती करने वाले किसा…और पढ़ें

शाहजहांपुर : शाहजहांपुर में धान और गन्ने के अलावा सब्जियों की खेती भी किसान बड़े क्षेत्रफल में करते हैं. मानसून की बारिश के बाद गन्ने और धान की फसल उगाने वाले किसानों को तो बड़ी राहत मिली है लेकिन जो किसान सब्जियों की फसल उगाते हैं, उनके लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहता है. इस समय अगर किसान समय पर सब्जियों की बेहतर देखभाल न करें तो उनको नुकसान हो सकता है. भारी बारिश की वजह से सब्जियों की फसल खराब हो सकती है.

जिला उद्यान अधिकारी डॉ पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि बारिश के मौसम में किसान लौकी, तोरई, कद्दू, करेला, भिंडी, बैंगन और हरी मिर्च की खेती करते हैं. जिससे किसानों को अच्छा उत्पादन मिलता है. इतना ही नहीं इन फसलों से किसानों को कम समय में बेहतर मुनाफा भी होता है लेकिन भारी बारिश होने पर अगर किसान जरा सी चूक करें तो यह फसल बेहद ही जल्द खराब हो सकती है. ऐसे में जरूरी है कि किसान उनकी बेहतर तरीके से देखभाल करें.

सबसे पहले करें ये काम
सब्जियों के पौधे बेहद ही नाजुक होते हैं. अगर खेत में बेहतर जल निकास न हो तो बारिश के दौरान पानी रुकने से सब्जियों के पौधों या बेल को नुकसान हो सकता है. समय पर ध्यान न देने पर कई बार सब्जियों के पौधे सूख भी जाते हैं. अगर आपके खेत में भी बारिश के बाद पानी जमा हो गया है तो कोशिश करें कि तत्काल पानी को निकाल दें. क्योंकि अगर पानी भरा रहता है और धूप के संपर्क में आने से पानी गर्म हो जाता है. ऐसे में सब्जियों के पौधों के जड़ों को नुकसान पहुंचता है. इसके बाद पौधे की ग्रोथ रुक जाती है. उपज में गिरावट आती है. कई बार पौधे पीला पड़ने का सुख भी जाते हैं.

इस दवा का करें छिड़काव
अगर खेत से पानी निकलने में देरी हो जाए और सब्जियों के पौधों पर पीलापन दिखाई देने लगे तो किसी भी अच्छे फंगीसाइड का इस्तेमाल करें. किसान थायोफिनेट मिथाइल 70 WP (Thiophanate Methyl 70 WP) की 2 ग्राम मात्रा को एक लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव कर दें. ऐसा करने से सब्जियों के पौधों को होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

homeagriculture

बारिश से पीले हो गए करेला, भिंडी, बैंगन के पौध? झटपट डाल दें 2 ग्राम ये दवा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *