भीड़ इतनी कि यहां बंद करनी पड़ी प्रयागराज, अयोध्या और काशी के जनरल टिकटों की बिक्री

0
भीड़ इतनी कि यहां बंद करनी पड़ी प्रयागराज, अयोध्या और काशी के जनरल टिकटों की बिक्री


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Bareilly Railway Station : प्रयागराज जाने के लिए यात्री दोपहर से ही लाइन लगाकर प्लेटफार्म पर खड़े हो जाते हैं. ट्रेन लेट होने पर प्लेटफार्म पर भारी और बढ़ जाती है. इसी के चलते ये कदम उठाना पड़ा.

बरेली स्टेशन.

बरेली. प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. बरेली के रेलवे प्लेटफार्म पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने जनरल टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी है. अफसरों ने स्टेशन पर अनावश्यक आने वालों की चेकिंग करने को कहा है. बुकिंग खिड़की के गेट पर अफसरों को तैनात कर दिया गया है. यात्रियों से पूछकर ही उन्हें अंदर भेजा जा रहा है. दरअसल प्रयागराज जाने के लिए यात्री दोपहर से ही लाइन लगाकर प्लेटफार्म पर खड़े हो जाते हैं. ट्रेन लेट होने पर प्लेटफार्म पर भारी और बढ़ जाती है.

महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने के बाद भी बरेली स्टेशन पर भीड़ कम नहीं हो रही है. प्रयागराज से बरेली आने वाली 14307 प्रयागराज एक्सप्रेस सोमवार को 8 घंटे लेट आने की सूचना है. ये ट्रेन शाम 5:40 पर बरेली से प्रयागराज के लिए रवाना होती है. इसलिए यात्री इस ट्रेन पर जाने के लिए दोपहर से ही टिकट लेकर प्लेटफार्म पर आ जाते हैं. इससे प्लेटफार्म पर काफी भीड़ हो जाती है.

सोमवार दोपहर 1:00 बजे से सीनियर डीसीएम के निर्देश आए तो प्रयागराज, अयोध्या और काशी के जनरल टिकटों की बिक्री बंद कर दी गई. अब ये टिकट ट्रेन आने के 2 घंटे पहले दिए जाएंगे. इसके अलावा बुकिंग ऑफिस में जाकर कर्मचारियों को इन तीनों स्टेशनों के जनरल टिकट अगले आदेशों तक न देने के निर्देश दिए गए हैं.

नई दिल्ली हादसे से सबक

नई दिल्ली में हादसा के बाद से स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ी दी गई है. मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह ने रविवार को बरेली जंक्शन का दौरा किया था. उन्होंने स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह, सीएमआई मोहम्मद इमरान और आरपीएफ इंस्पेक्टर विनीता कुमारी को निर्देश दिया था. उन्होंने प्लेटफार्म पर भीड़ आने के बजाय सर्कुलेटिंग एरिया में रोकने को कहा था.

homeuttar-pradesh

यहां बंद करनी पड़ी प्रयागराज, अयोध्या और काशी के जनरल टिकटों की बिक्री



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *