मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मुख्य मार्ग पर वालिदपुर नगर पंचायत द्वारा डम्प किया गया कूड़ा
Last Updated:
वलिदपुर नगर पंचायत द्वारा मुख्य सड़क के किनारे ही कूड़ा डंप कर उसमें आग लगा दी जा रही है. जिससे राहगीरों समेत मोहल्ले वासियों को काफी परेशानी हो रही है. लोकल 18 से बात करते हुए वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना से घोसी जाने वाले मुख्य मार्ग पर ही वलीदपुर नगर पंचायत द्वारा कूड़ा डंप कर दिया जा रहा है और उसमें आग लगा दी जाती हैं. कूड़े से निकल रहे दुर्गंध और धुंवे निकल रही है. निकल रहे दुर्गंध से पूरा वातावरण खराब होता है और सड़क पर चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानी होती है. उन्हें मुंह बांधकर आना-जाना पड़ता है और कई बार यह संभावना बनी होती है कि कहीं कोई सड़क दुर्घटना ना हो जाए क्योंकि धुएं से सड़क पर अंधेरा हो जाता है और अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती हैं इसकी शिकायत कई बार किया गया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई.
मऊः सरकार द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है स्वच्छ भारत सुंदर भारत इस अभियान के तहत प्रत्येक नगर क्षेत्र व गांव को सुंदर बनाने का कार्य किया जा रहा है. लेकिन वलिदपुर नगर पंचायत द्वारा मुख्य सड़क के किनारे ही कूड़ा डंप कर उसमें आग लगा दी जा रही है. जिससे राहगीरों समेत मोहल्ले वासियों को काफी परेशानी हो रही है. लोकल 18 से बात करते हुए वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना से घोसी जाने वाले मुख्य मार्ग पर ही वलीदपुर नगर पंचायत द्वारा कूड़ा डंप कर दिया जा रहा है और उसमें आग लगा दी जाती हैं.
कूड़े से निकल रहे दुर्गंध और धुंवे निकल रही है. निकल रहे दुर्गंध से पूरा वातावरण खराब होता है और सड़क पर चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानी होती है. उन्हें मुंह बांधकर आना-जाना पड़ता है और कई बार यह संभावना बनी होती है कि कहीं कोई सड़क दुर्घटना ना हो जाए क्योंकि धुएं से सड़क पर अंधेरा हो जाता है और अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती हैं इसकी शिकायत कई बार किया गया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई.
राहगीरों को हो रही परेशानी
अब्दुल्ला खुर्शीद ने बताया कि मुख्य सड़क के किनारे ही कूड़ा डंप करके आग लगा दी जा रही है. जिससे रागीरों को काफी समस्या हो रही है. तथा नगर पंचायत अध्यक्ष को कभी फोन किया जाए किसी समस्या को अवगत कराने के लिए तो उनका कभी फोन रिसीव नहीं होता जो नगर पंचायत वासियों के लिए सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है. बरसात का मौसम चल रहा है और ऐसे में यहां काफी गंदगी की वजह से बदबू निकल रही है और कई बीमारियां फैल रही है जिससे लोग परेशान हो रहे हैं. यही इनका बगल में घर है उनके घर के सामने ही यह कूड़ा डंप किया जा रहा है और निकल रही बदबू से कई बीमारियां हो रही है. कई बार मना किया गया लेकिन नगर पंचायत के कर्मचारी नहीं मानते हैं कूड़ा यही घर के सामने लाकर गिरा देते हैं.
निकल रहे धुएं से लोगों की हालत खराब
वलीदपुर नगर पंचायत मुख्य सड़क पर कूड़ा डंप करना है. जिससे राहगीरों के साथ-साथ पूरे मोहल्ले वासियों को काफी परेशानियां हो रही है. निकल रहे धुएं से लोगों की हालत खराब हो जा रही है और वह कई बीमारियों के शिकार हो जा रहे हैं. निकालने धुएं से लोग साथ संबंधित बीमारी और कई बीमारियों से गंभीर रूप से ग्रसित हो जा रहे हैं. सुबह लोग इस सड़क से ताजा हवा लेने के लिए निकलते हैं लेकिन प्रदूषित धुँए के वजह से लोग घर कई बीमारियां लेकर जाते हैं. इस सड़क से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं और सड़क पर अधिक धुआं होने की वजह से दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं बनी रहती हैं. कई बार शिकायत के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ.
इस समस्या को लेकर वलीदपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है. पानी का टैंकर भेज कर आग को बुझाई जाएगी और संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया जाएगा कि वहां पर कूड़ा डंप ना किया जाए.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें