मऊ में खेती से जुड़ी योजनाओं का लाभ अब फार्मर रजिस्ट्री पर निर्भर, जाने कैसे

0
मऊ में खेती से जुड़ी योजनाओं का लाभ अब फार्मर रजिस्ट्री पर निर्भर, जाने कैसे


Last Updated:

मऊ जनपद के किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अब अनिवार्य हो गया है. बिना रजिस्ट्रेशन के न तो सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और न ही बीज या सब्सिडी मिल पाएगी. पीएम किसान सम्मान निधि पाने के लिए भी यह प्रक्रिया जरूरी है, जिसे जन सेवा केंद्र या कृषि विभाग कार्यालय में आसानी से कराया जा सकता है.

मऊ. यदि आप किसान हैं और मऊ जनपद के निवासी हैं और वर्तमान में कृषि विभाग के किसी भी योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले यह कार्य कराना अनिवार्य होगा, क्योंकि यदि आप इस कार्य को नहीं करते हैं तो खेती से जुड़े किसी भी योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे. ना ही आपको कोई बीज मिलेगा और ना ही कोई योजना का लाभ. लोकल 18 से बात करते हुए जिला कृषि अधिकारी सोमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि यदि आपको कृषि विभाग द्वारा कोई खेती करने के लिए बीज लेना हो या किसी प्रकार का कृषि विभाग से संबंधित सरकारी योजना का लाभ लेना हो तो उसके पहले आपको फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य होगा.  यदि आप किसान है और भूमि धर के मालिक है तो फार्मर रजिस्ट्री कराना आपका अनिवार्य है यदि आप इस फार्मर रजिस्ट्री को नहीं करते हैं तो आप किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे क्योंकि फार्मर रजिस्ट्री सबसे जरूरी है.

बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगा किसी योजना का लाभ

फार्मर रजिस्ट्री करने के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और सबसे बड़ी बात यदि आपका प्रधानमंत्री सम्मान निधि नहीं आ रही है तो उसके लिए भी आपको फार्मर रजिस्ट्री कराना होगा. जिन किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं होगा उन्हें प्रधानमंत्री सम्मान निधि भी नहीं मिलेगी, इसलिए किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है. यदि आप इस फार्मर रजिस्ट्री को करते हैं तो आपको आसानी से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा और आप पोर्टल पर आवेदन करके कृषि विभाग द्वारा खेती के लिए बीच आसानी से ले सकते हैं.  खेती करने के लिए मिलने वाले उपकरण भी आप आवेदन करके सब्सिडी पर ले सकते हैं यदि आप फार्मर रजिस्ट्री नहीं करते हैं तो इन सभी योजनाओं से वंचित हो जाएंगे.

किसी जन सेवा केंद्र से आसानी से हो जाएगा फार्मर रजिस्ट्री
यदि आपको फार्मर रजिस्ट्री करना है तो आप किसी जन सेवा केंद्र से आसानी से फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं, यदि आप जन सेवा केंद्र से नहीं कर पा रहे तो कृषि विभाग के कार्यालय पहुंचकर वहां आसानी से कर सकते हैं. जब फार्मर रजिस्ट्री आपके भूमि से लिंक होगा उसके बाद ही आप सरकारी योजनाओं का लाभ ले पाएंगे. बिना इस फार्मर रजिस्ट्री के आपको किसी प्रकार का लाभ नहीं ले पाएंगे. हालांकि सत्र बदल रहा है सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं शुरू की जा रही है. यदि आप उन सभी योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो इस फार्मर रजिस्ट्री को कराले. अन्यथा इन सभी योजनाओं से वंचित हो जाएंगे, फार्म रजिस्ट्री करने के लिए आधार कार्ड पैन कार्ड, बैंक पासबुक और भूमिका गाटा संख्या होना अनिवार्य है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *