मरम्मत के कारण लखनऊ एयरपोर्ट का रनवे बंद, क्या यात्रियों को मिलेगा रिफंड या अगला स्लॉट?

0
मरम्मत के कारण लखनऊ एयरपोर्ट का रनवे बंद, क्या यात्रियों को मिलेगा रिफंड या अगला स्लॉट?


Last Updated:

Lucknow Airport News: लखनऊ एयरपोर्ट का रनवे बंद होने के कारण विमान यात्रा पर जा रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या यात्रियों को उनके टिकट का पैसा रिफंड होग…और पढ़ें

मरम्मत के कारण लखनऊ एयरपोर्ट का रनवे बंद, क्या मिलेगा रिफंड या अगला स्लॉट?लखनऊ एयरपोर्ट का रनवे हुआ बंद.
LUcknow Airport News: मरम्मत और तकनीकी कार्यों के कारण लखनऊ एयरपोर्ट यानी चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज (20 अगस्त) यात्रियों को भारी परेशानियों झेलनी पड़ेगी. ऐसा बताया जा रहा है कि लखनऊ एयरपोर्ट सुबह 9 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजे तक रनवे पूरी तरह तक बंद रहेगा.

इस दौरान किसी भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान का संचालन नहीं किया जाएगा. रनवे बंद होने की वजह से यात्रियों के सामने भी समस्या खड़ी हो गई हैं. अब क्या उन्हें (यात्रियों) अगले स्लॉट में उड़ान दी जाएगी या टिकट कैंसिल/रिफंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

दरअसल, एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा है कि यह रोक यात्रियों की सुरक्षा और भविष्य में बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है. इस दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयरलाइंस कंपनियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. ताकि, प्रभावित यात्रियों को समस्याओं का सामना ना करना पडे.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने प्रभावित यात्रियों को अगले स्लॉट में फ्लाइट की व्यवस्था देने या फिर टिकट कैंसिल/रिफंड की सुविधा उपलब्ध करने के निर्देश एयरलाइंस कंपनियों को दिए है. आपको बता दें, लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 2,744 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर है, जिसकी रिकार्पेटिंग की गई है. साथ ही, नया टैक्सी-वे (P-9) बनाया गया है.

खबरों के मुताबिक, एयरफील्ड ग्राउंड लाइटिंग (AGL) सिस्टम को हैलोजन से बदलकर एलईडी लाइटिंग में अपग्रेड किया गया है. इस बदलाव से बिजली की खपत 50% तक कम होगी और विमानों की लैंडिंग-टेकऑफ ज्यादा सुरक्षित होगी.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

मरम्मत के कारण लखनऊ एयरपोर्ट का रनवे बंद, क्या मिलेगा रिफंड या अगला स्लॉट?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *