मां की तेरहवीं का बचा हुआ खाना फेंकने गई थी युवती, जबरन खींच ले गया युवक, फिर किया रेप
Last Updated:
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के हरियांवा थाना क्षेत्र में लड़की से रेप की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि पीड़िता अपनी मां की तेरहवीं का बचा हुआ खाना फेंकने गई थी. इस दौरान वहां एक युवक उसे जबरन खींचकर गांव के तालाब के पास ले गया और फिर रेप की वारदात को अंजाम दिया.
हरदोई में युवती से दुष्कर्म.
हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां मां की तेरहवीं का बचा खाना फेंकने गई युवती को तालाब के पास खींच ले गया युवक और फिर उसके साथ हैवानियत की. हालांकि युवती के परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की. आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. यह घटना हरियावां थाना क्षेत्र की है.
मां की तेरहवीं का खाना फेंकने गई थी युवती
हरदोई में हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को तालाब के पास जबरन ले जाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. युवती को तलाशते हुए मौके पर पहुंचे परिजन ने युवक को पकड़ कर पीट दिया. इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. दरअसल, एक गांव निवासी युवती की मां की तेरहवीं थी. रिश्तेदार और परिचित तेरहवीं भोज में आए थे.
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
युवती ने बताया कि वह मकान के पीछे बचा हुआ खाना डालने गई थी. इस दौरान नरेंद्र ने उसे पकड़ लिया और गांव के बाहर स्थित तालाब के पास ले जाकर दुष्कर्म किया. उधर, दूसरी ओर युवती के वापस घर न पहुंचने पर परिजन उसे तलाशने निकले। गांव के बाहर तालाब के पास परिजन ने नरेंद्र को पकड़ लिया और पिटाई कर दी. यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपी का इलाज चल रहा है. तबीयत सही होते ही उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें