मां विंध्यवासिनी धाम में कार्यक्रम करना है तो पहले लें इजाजत, जानें क्या है नई व्यवस्था
Last Updated:
Maa Vindhyavasini Mandir : मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी धाम में अब सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विंध्य विकास परिषद से अनुमति लेना अनिवार्य होगा. अनुमति के साथ निर्धारित शुल्क जमा कर उसकी रसीद दिखाने के बाद ही कार्यक्रम आयोजित किया जा सकेगा. बिना अनुमति आयोजन करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, यह व्यवस्था मुंडन और यज्ञोपवीत संस्कार पर लागू नहीं होगी.
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विंध्य विकास परिषद से परिमिशन लेना पड़ेगा. बिना परिमिशन के किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सकेगा. अभीतक मां विंध्यवासिनी धाम में किसी भी सांस्कृतिक आयोजन के लिए कोई चार्ज नहीं देना पड़ता था. हालांकि, अब विंध्य तीर्थ विकास परिषद से अनुमति लेने के बाद और रसीद दिखाने के बाद ही कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे. इसको लेकर आदेश जारी हो गया है. आदेश के तहत कार्यक्रम आयोजित होने पर तय प्रक्रियाओं का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है.
मिर्जापुर जिले के मां विंध्यवासिनी धाम का भव्य कॉरिडोर बन गया है. कॉरिडोर बनने के बाद भक्तों की संख्या में वृद्धि हुई है. भक्तों की संख्या में वृद्धि होने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वृद्धि हुई है. हालांकि, अभीतक मां विंध्यवासिनी धाम में कार्यक्रम करने को लेकर कोई शुल्क नहीं लिया जाता था. कई बार कार्यक्रम की वजह से विद्युत आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाएं भी प्रभावित होती थी. ऐसे में विभिन्न विकास प्राधिकरण की ओर से परिक्रमा पथ में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है. ऐसे में कोई भी कार्यक्रम करने पर विंध्य विकास परिषद से अनुमति लेनी होगी. अनुमति लेने के बाद कार्यक्रम कर सकेंगे. हालांकि, यह मुंडन और यज्ञोपवीत को लेकर लागू नहीं रहेगा.
बिना अनुमति कार्यक्रम पर होगी कार्रवाई ; नगर मजिस्ट्रेट
विंध्य विकास परिषद के सचिव नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने बताया कि मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर परिसर में कार्यक्रम करने को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है. इसका उद्देश्य कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित करना और प्रशासनिक नियंत्रण बनाए रखना है. श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को मद्देनजर बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं कराया जाएगा. अनुमति लेने के बाद और शुल्क जमा करने के बाद ही मां विंध्यवासिनी धाम में किसी भी कार्यक्रम को कराया जा सकेगा. बिना अनुमति कार्यक्रम करने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…
और पढ़ें