माफिया बना मानसून… 11 सितंबर को दिखाएगा अपनी दबंगई, खूब बरसेंगे बादल

0
माफिया बना मानसून… 11 सितंबर को दिखाएगा अपनी दबंगई, खूब बरसेंगे बादल


वाराणसी: उत्तर प्रदेश में मानसून की तूफानी रफ्तार शुरू होने वाली है. इस रफ्तार से पहले प्रदेश के कई जिलों में 10 सितंबर से काले बादलों का परेड शुरू हो गई है. शाम चढ़ने के साथ यूपी के 30 से ज्यादा जिलों में इन बादलों की आवाजाही और बढ़ेगी. फिर मॉनसून पूरे जोर पर होगा और 11 सितंबर को पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश होगी. भारतीय मौसम विभाग ने इसकी भविष्यवाणी की है. इस दौरान यूपी में अलग-अलग जगहों पर गरज चमक की आवाज भी सुनाई देगी.

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केन्द्र से मिली जानकारी के मुताबिक,10 सितंबर (बुधवार) को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनो ही संभाग के सभी जिले ग्रीन जोन में हैं. लेकिन सोनभद्र से लेकर गोरखपुर और कुशीनगर से सहारनपुर तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. इस दौरान कई जिलों में धूप छांव का दौर भी होगा और हल्की बारिश की भी संभावना यहां बनी हुई है.

यहां दिखेंगे बादल, हल्की बारिश से मिलेगी राहत
इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, गोंडा, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, बिजनौर और सहारनपुर में छिटपुट बादलों के बीच हल्की बारिश हो सकती है.

लखनऊ से नोएडा तक ऐसा होगा मौसम
वहीं लखनऊ में आज आसमान साफ होगा और सुबह से ही सूरज की तपिश लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास कराएगी. वहीं नोएडा में भी मौसम की ये तल्खी दिखाई देगी. गाजियाबाद में भी मौसम ऐसा होगा. उधर कानपुर और आगरा में भी लोग चिपचिपाती गर्मी से बेहाल दिखेंगे. हालांकि अगले 24 से 48 घण्टों में यहां बारिश की संभावना बन रही है.

तापमान में भी आएगी कमी
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून की द्रोणिका अब यूपी के तरफ खिसकने वाली है. जिसके कारण प्रदेश के दोनों ही संभाग में बारिश की प्रबल संभावना है.ऐसे में यहां अधिकतम तापमान में भी थोड़ी कमी देखने को मिलेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *