मिर्जापुर के जीडी बिनानी और केबी पीजी कॉलेज में शुरू हुआ एडमिशन, जानिए प्रोसेस
Last Updated:
मिर्जापुर जिले के जीडी बिनानी पीजी कॉलेज और केबी पीजी कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए मेरिट फॉर्म की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के बाद फॉर्म की हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करनी होगी, जिसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा.
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित दो महाविद्यालय में एडमिशन के लिए मेरिट फॉर्म की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अगर आप बीए, बीएससी या बीकॉम करना चाहते हैं तो मिर्जापुर जिले में स्थित दो महाविद्यालयों में दाखिला ले सकते हैं. यहां पर फ़ीस बेहद ही कम है. इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने के बाद दोनों महाविद्यालय में नए बच्चों के दाखिला के लिए ऑनलाइन मेरिट फॉर्म के लिए आवेदन शुरू कर दिया गया है. ऐसे में जो लोग इन दोनों महाविद्यालय में एडमिशन लेना चाहते हैं. वह महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद हार्ड कॉपी को कॉलेज में जमा करें, इसके बाद मेरिट लिस्ट के अनुसार दाखिला लिया जाएगा.
जीडी बिनानी पीजी कॉलेज व के बी पीजी कॉलेज में एडमिशन शुरू
मिर्जापुर जिले में सरकार के अधीन दो महाविद्यालय जीडी बिनानी पीजी कॉलेज व के बी पीजी कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में बीए और बीकॉम की पढ़ाई की जाती है. वहीं, केबी पीजी कॉलेज में बीएससी और बीकॉम की पढ़ाई कराई जाती है. ऐसे में दोनों कॉलेजों में एडमिशन को लेकर मेरिट फॉर्म की प्रक्रिया से छात्रों को भी जानना पड़ता है. सबसे पहले मेरिट फॉर्म भरा जाता है, जहां मेरिट लिस्ट आने के बाद बच्चों का दाखिला लिया जाता है. रिजल्ट आने के बाद बच्चों के मेरिट को लेकर फॉर्म ऑनलाइन भरा जा रहा है.
ऑफिशियल वेबसाइट से करें आवेदन
जो भी छात्र दोनों महाविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं. वह महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट जीडी बिनानी पीजी कॉलेज की https://gdbinanipgcollege.ac.in/ और केबीपीजी कॉलेज कि http://www.kbpgcollege.ac.in/Index.aspx पर जाकर ऑनलाइन मेरिट फॉर्म भर सकते हैं.
25 जून है आवेदन की आखिरी तिथि
जीडी बिनानी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक सिंह ने बताया कि जो भी छात्र एडमिशन लेना चाहते हैं. वह 25 जून से पहले मेरिट फॉर्म को भरकर कॉलेज के काउंटर पर हार्ड कॉपी जमा कर दें. मेरिट फॉर्म भरने के लिए दसवीं की मार्कशीट जाति प्रमाण पत्र या फिर खेल व अन्य कोटा से जुड़े हुए प्रमाण पत्र संलग्न करना बेहद जरूरी है. 25 जून के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, इसके बाद छात्रों का दाखिला शुरू कराया जाएगा.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें