मिर्जापुर वालों के लिए खुशखबरी, अब आपके मंडलीय अस्पताल में मिलेगी ये सुविधा, नहीं जाना पड़ेगा PGI और BHU
Last Updated:
Health News: अब मिर्जापुर के लोगों को इलाज के लिए पीजीआई या बीएचयू नहीं जाना पड़ेगा. क्योंकि जल्द ही मेडिकल कॉलेज के अधीन मंडलीय अस्पताल में ही सीसीयू (क्रिटिकल केयर यूनिट) वार्ड बनाया जाएगा, जिससे गंभीर मरीजों…और पढ़ें
सीसीयू वार्ड
हाइलाइट्स
- मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल में बनेगा सीसीयू वार्ड
- अब गंभीर मरीजों को वाराणसी नहीं जाना पड़ेगा
- अत्याधुनिक मशीनों से लैस होगा नया वार्ड
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में गंभीर रूप से बीमार मरीजों को इलाज के लिए पीजीआई या बीएचयू नहीं जाना पड़ेगा. अब मंडलीय अस्पताल में ही ऐसे मरीजों का इलाज हो सकेगा. दरअसल मेडिकल कॉलेज के अधीन मंडलीय अस्पताल में ही सीसीयू (क्रिटिकल केयर यूनिट) वार्ड बनाया जाएगा. वार्ड के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है. चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार सिंह के अनुसार शासन की ओर से रिपोर्ट स्वीकृत कर ली गई है
आपको बता दें, मंडलीय अस्पताल में 12 सौ स्क्वायर फीट में ये सीसीयू वार्ड बनाया जाएगा. आठ बेड के सीसीयू वार्ड के लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है. अस्पताल परिसर के ऑक्सीजन प्लांट के पास वार्ड का निर्माण होगा. सीसीयू वार्ड के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है.
अत्याधुनिक मशीनें रहेगी उपलब्ध
सीसीयू वार्ड बन जाने के बाद पाइपलाइन के माध्यम से ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी. वार्ड में अत्याधुनिक कम्प्यूटरीकृत मशीनें लगाई जाएंगी. सीसीयू वार्ड के शुरू होने के बाद दुर्घटना में घायल, आग से झुलसे या गंभीर रूप से बीमार मरीजों का उपचार यहीं किया जा सकेगा. वर्तमान में व्यवस्था न होने के कारण डॉक्टरों द्वारा मरीजों को वाराणसी रेफर कर दिया जाता है
नहीं जाना पड़ेगा वाराणसी व प्रयागराज
मंडलीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया, कि सीसीयू वार्ड के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी. शासन की ओर से रिपोर्ट स्वीकृत कर ली गई है. धन आवंटित होने के बाद वार्ड के निर्माण का काम शुरु होगा. वार्ड बनने के बाद क्रिटिकल मरीजों का इलाज हो सकेगा. अब उन्हें वाराणसी या प्रयागराज नहीं जाना पड़ेगा.