मिर्जापुर-सोनभद्र समेत गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे UP के ये 6 जिले, काम शुरू

0
मिर्जापुर-सोनभद्र समेत गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे UP के ये 6 जिले, काम शुरू


Last Updated:

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे का काम तेजी से चल रहा हैै और एक एक्सप्रेसवे को दूसरे से जोड़ा जा रहा है. इसी क्रम में अब मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही जैसे जिलों को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है. इसके निर्माण का कार्य भी शुरू हो चुका है.

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के विंध्यक्षेत्र मिर्जापुर सोनभद्र और भदोही को जोड़ने के लिए नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा. विंध्य एक्सप्रेसवे को लेकर सर्वे का काम तेज कर दिया गया है. सर्वे का काम पूरा होने के बाद एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर काम शुरू किया जाएगा. उत्तर प्रदेश में लगातार एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है. अलग-अलग शहरों को एक्सप्रेसवे के माध्यम से जोड़ा जा रहा है. बुंदेलखंड, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बाद गंगा एक्सप्रेसवे भी बनकर तैयार हो गया है. अब गंगा एक्सप्रेसवे से मिर्जापुर, भदोही, चंदौली और सोनभद्र को जोड़ने के लिए विंध्य एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया जाएगा.

करीब 330 किलोमीटर लंबे विंध्य एक्सप्रेसवे से मिर्जापुर के साथ ही सोनभद्र और भदोही इत्यादि जनपदों को जोड़ा जाएगा, ताकि यहां की कनेक्टिविटी भी तेज हो सके. अभी तक मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली और भदोही जनपद किसी एक्सप्रेसवे से जुड़ा हुआ नहीं है. लगातार यह मांग की जा रही थी कि इन जनपदों को एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाए. एक्सप्रेसवे को लेकर सर्वे का काम तेज कर दिया गया है. प्रयागराज में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है.

22 हजार 400 करोड़ से होगा निर्माण
विंध्य एक्सप्रेसवे चित्रकूट से शुरू होकर सोनभद्र से होते हुए चंदौली, मिर्ज़ापुर, भदोही प्रयागराज और चित्रकूट जैसे जनपदों को कनेक्ट करेगा. ऐसे में एक्सप्रेसवे को लेकर सर्वे का काम तेज कर दिया गया है. मिर्जापुर और सोनभद्र में वनक्षेत्र ज्यादा है. वन्यजीवों को देखते हुए रूट को बनाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की हानि ना हो सके. विंध्य एक्सप्रेसवे को लेकर करीब 22 हजार 400 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत तय की गई है. यह एक्सप्रेसवे 300 से 330 किलोमीटर लंबा रहेगा.

विंध्यधाम से जुड़ेगा एक्सप्रेसवे
विंध्य एक्सप्रेसवे बनने के बाद विंध्याचल मंदिर से कनेक्टिविटी तेज होगी. दिल्ली और मेरठ की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए न सिर्फ आसानी होगी, बल्कि मिर्जापुर और सोनभद्र के खनन के व्यवसाय को भी तेजी मिलेगा. मिर्जापुर में पत्थरों और सीमेंट का कारोबार होता है. वहीं, सोनभद्र में बालू और गिट्टी का कारोबार होता है. ऐसे में एक्सप्रेसवे के माध्यम से अन्य राज्यों तक कनेक्टिविटी बढ़ेगी और माल ढुलाई भी तेज हो सकेगी. सीमेंट, बालू, पत्थर और बिजली उत्पादन में भी तेजी आएगी. एक्सप्रेसवे को लेकर तेजी के साथ सर्वे किया जा रहा है. मिर्जापुर और प्रयागराज के कुछ स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है, जहां अन्य जनपदों में रूट चिन्हित करने के बाद एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा.

लिंक एक्सप्रेसवे पर हो रहा काम
विंध्य एक्सप्रेसवे के साथ ही लिंक एक्सप्रेसवे को लेकर भी योजना तैयार की जा रही है. लिंक एक्सप्रेसवे के माध्यम से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा, ताकि दोनों एक्सप्रेसवे में कनेक्टिविटी हो सके और आसानी के साथ दिल्ली तक का सफर पूरा हो सके. लिंक एक्सप्रेसवे गाजीपुर से शुरू होकर मिर्जापुर में समाप्त होगा, जहां मिर्जापुर में विंध्य एक्सप्रेसवे के माध्यम से गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा. ऐसे में पूर्वांचल की कनेक्टिविटी भी तेज होगी और आवागमन में भी आसानी होगा.

अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज
विंध्य एक्सप्रेसवे को लेकर प्रयागराज में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. करीब 210 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार किया गया है. प्रयागराज में यूपीडा की ओर से हंडिया, सोरांव और फूलपुर तहसील के 73 गांव में लगभग 210 हेक्टेयर अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार किया गया है. ऐसे में भूमि अध्यापित कार्यालय की समीक्षा रिपोर्ट के बाद जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी. लिंक एक्सप्रेसवे और विंध्य एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद उत्तर प्रदेश में हाई स्पीड कनेक्टिविटी तेज होगी. आवागमन में आसानी होगी और दिल्ली के साथ ही लखनऊ, गोरखपुर और पूर्वांचल के अन्य जनपदों से भी जुड़ाव तेज होगा.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *