मुझे बच्चों को देखकर सेक्स… 8वीं पास असद का बड़ा खुलासा, बोला- मर्दों को छूना अच्छा लगता था

0
मुझे बच्चों को देखकर सेक्स… 8वीं पास असद का बड़ा खुलासा, बोला- मर्दों को छूना अच्छा लगता था


Last Updated:

Meerut Double Murder News: पुलिस की पूछताछ में असद ने बताया कि नशे के चलते उसके मन में समलैंगिक संबंध बनाने की इच्छा बढ़ने लगी थी.

मेरठ में नाबालिग बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी का बड़ा खुलासा.

हाइलाइट्स

  • मेरठ में नाबालिग बच्चों की हत्या को लेकर बड़ा खुलासा.
  • बच्चों के हत्यारे ने पुलिस को दिया बयान.
  • बच्चों की तरफ आकर्षित होता था असद.
मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पकड़ा गया साइको किलर ने बड़ा खुलासा किया है. उसने पुलिस को बताया कि बच्चों को देखते ही वो उनसे संबंध बनाने के लिए तड़प उठता था. दो बच्चों की हत्या करने वाले असद ने पुलिस को यह भी बताया कि बच्चे जब संबंध बनाने से मना करते तो उसको चिड़चिड़ाहट होने लगती थी. असद 8वीं फेल है. पुलिस का यह भी मानना है कि अगर असद को पकड़ा नहीं जाता तो मेरठ में निठारी जैसा कांड हो जाता.

समलैंगिक संबंध बनाने की बढ़ रही थी इच्छा
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में असद ने बताया कि नशे के चलते उसके मन में समलैंगिक संबंध बनाने की इच्छा बढ़ने लगी थी. उसे लड़कों के साथ सोने और उन्हें छूने में मजा आता था. इसलिए उसने बच्चों को अपना निशाना बनाया. असद ने पुलिस को बताया कि जब वो बच्चों को देखता था, तो उसका मन ललचाता था. शारीरिक भूख को शांत करने के लिए उसे बच्चों का लालच बढ़ने लगा.
असद ने दो नाबालिग बच्चों की हत्या की
असद ने अपनी शारीरिक इच्छा को पूरा करने के लिए ही रिहानी और उवैश, दोनों उन बच्चों को चुना जो अपने माता-पिता के इकलौते संतान थे. क्योंकि इन दोनों परिवारों से असद के परिवार की पुरानी रंजिश थी, दोनों नाबालिग थे. रिहान, उवैश की हत्या के बाद भी असद और बच्चों के साथ कुकर्म करना चाहता था. लेकिन इसी बीच वो पकड़ा गया. अप्रैल में पहले उसने रिहान की हत्या की. लेकिन उसके बावजूद गली में रहता रहा.

कुकर्म के लिए नहीं मानें तो कर दी हत्या
फिर उसने 9 जुलाई को उवैश को अपने पास कुकर्म के लिए बुलाया और जब वह नहीं माना तो उसकी हत्या कर दी. असद नबावगढ़ी में रिहान और उवैश की गली में ही रहता है. उसका घर गली के आखिरी छोर पर है, जहां पीछे जंगल है. इसी जंगल में असद ने दोनों बच्चों की लाशों को छिपा दिया. असद के परिवार में 4 भाई, 3 बहनें हैं. वहीं एक बहन सुल्ताना की मौत हो चुकी है. पुलिस की पूछताछ में असद ने बताया कि वह 8वीं पास है.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

मुझे बच्चों को देखकर सेक्स… 8वीं पास असद का बड़ा खुलासा, बोला- मर्दों को…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *