मुरादाबाद: गौमांस तस्करों से सौदेबाजी के आरोप में 10 पोलिकर्मी सस्पेंड

0
मुरादाबाद: गौमांस तस्करों से सौदेबाजी के आरोप में 10 पोलिकर्मी सस्पेंड


Last Updated:

Moradabad News: मुरादाबाद में गौमांस तस्करी और तस्करों से सौदेबाजी के आरोपों पर थाना प्रभारी मनोज कुमार समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित. एसएसपी सतपाल अंतिल ने गोपनीय जांच के बाद कार्रवाई की. पुलिस कर्मियों पर लापरवा…और पढ़ें

मुरादाबाद: गौमांस तस्करों से सौदेबाजी के आरोप में 10 पोलिकर्मी सस्पेंडMoradabad News: मोरादाबाद में थाना प्रभारी समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड
मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में गौमांस तस्करी और तस्करों से सौदेबाजी के गंभीर आरोपों के बाद पाकबाड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार सहित 10 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. एसएसपी सतपाल अंतिल ने मामले की गोपनीय जांच के बाद यह कड़ा कदम उठाया. जांच में तीन सर्किल ऑफिसर (सीओ) और एसओजी टीम की भूमिका रही, जिसके खुलासे ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया.
पाकबाड़ा थाने के खिलाफ एसएसपी सतपाल अंतिल को गौमांस तस्करी और पुलिस कर्मियों द्वारा तस्करों से सौदेबाजी की शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि थाना क्षेत्र में गौमांस को मिट्टी में दबाने और तस्करों के साथ मिलीभगत की जा रही है. इस गंभीर मामले को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से गोपनीय जांच के आदेश दिए. जांच का जिम्मा तीन सर्किल ऑफिसर और एसओजी टीम को सौंपा गया. जांच में सामने आया कि पाकबाड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार सहित 10 पुलिस कर्मियों ने अपने दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अकर्मण्यता बरती. इसके साथ ही गौमांस तस्करी को रोकने में नाकामी और तस्करों से कथित सौदेबाजी के सबूत भी मिले.

निलंबन और विभागीय कार्रवाई

जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी सतपाल अंतिल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी मनोज कुमार और नौ अन्य पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. निलंबित पुलिस कर्मियों पर गौमांस तस्करी को नजरअंदाज करने और तस्करों के साथ मिलीभगत के गंभीर आरोप लगे हैं. एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में इस तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

एसएसपी सतपाल अंतिल ने कहा, “पुलिस कर्मियों का कर्तव्य है कि वे कानून का पालन करें और समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करें. गौमांस तस्करी जैसे संवेदनशील मामलों में लापरवाही या सौदेबाजी अस्वीकार्य है. सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी.”

जांच में खुलासा, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि पाकबाड़ा थाना क्षेत्र में गौमांस तस्करी की गतिविधियां लंबे समय से चल रही थीं, लेकिन पुलिस ने इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया. सूत्रों के अनुसार, कुछ पुलिस कर्मियों ने तस्करों के साथ मिलकर गौमांस को मिट्टी में दबाने की घटनाओं को छिपाने की कोशिश की. इस मामले ने पुलिस की कार्यशैली और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

मुरादाबाद: गौमांस तस्करों से सौदेबाजी के आरोप में 10 पोलिकर्मी सस्पेंड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *