मुरादाबाद में यहां मिलती हैं हजारों किताबें! फ्री और सस्ती लाइब्रेरी की लिस्ट
Last Updated:
मुरादाबाद में शिक्षा और ज्ञान की तलाश करने वालों के लिए कई बेहतरीन लाइब्रेरी मौजूद हैं, जहां हर वर्ग के लोगों को पढ़ने और सीखने का मौका मिलता है. खास बात यह है कि इनमें से कई लाइब्रेरी मुफ्त या बेहद कम शुल्क में हजारों किताबों और आधुनिक सुविधाओं के साथ उपलब्ध हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों से लेकर सामान्य पाठकों तक, हर किसी के लिए यहां कुछ न कुछ खास मौजूद है.
एमडीए ऑफिस पर जिज्ञासा लाइब्रेरी की स्थापना की गई है. इस लाइब्रेरी में अलग-अलग विषयों पर करीब 3 हजार पुस्तकें हैं. साहित्य, विज्ञान से लेकर धर्म तक की किताबें आपको यहां मिल जाएंगी. जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. उन्हें भी यहां अपनी जरूरत की पुस्तकें आसानी से उपलब्ध होंगी. इसके साथ ही मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की तरफ से यह सुविधा मुफ्त में प्रदान कराई जा रही है.

मुरादाबाद में नगर निगम की ओर से लाइब्रेरी का संचालन किया जा रहा है. जिसका संचालन पिछले काफी लंबे समय से किया जा रहा है. इस लाइब्रेरी में शिक्षा ग्रहण करने के लिए बच्चे ही नहीं बल्कि हर उम्र के व्यक्ति पहुंचते हैं. इसके साथ ही, यहां पर वर्तमान पुस्तकों से लेकर 100 से 200 साल 250 साल तक पुरानी पुस्तक उपलब्ध है. दूर-दूर से यहां लोग शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं और नगर निगम की ओर से मुफ्त में लोगों को यहां लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है.

नगर निगम की ओर से संचालित इस लाइब्रेरी में 100 साल से अधिक पुरानी कई धार्मिक पुस्तक ऐतिहासिक पुस्तक नोबेल सहित कई चीज आज भी मौजूद है. जिन्हें संजोकर रखने का काम किया जाता है. इसके साथ ही बहुत सी ऐसी पुस्तक हैं. जो बहुत कम लाइब्रेरी में मिलती है. लेकिन यहां पर इन सभी पुस्तकों को बहुत संभाल कर रखा जाता है और छोटी उम्र से लेकर बड़ी उम्र तक लगभग सभी उम्र के लोग यहां शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं. नगर निगम की तरफ से मुफ्त में यहां शिक्षा ग्रहण कराई जाती है. इसके साथ यह लाइब्रेरी बुध बाजार में मौजूद है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मुरादाबाद के डीआईओएस कार्यालय में भी एक लाइब्रेरी संचालित की जा रही है. इस लाइब्रेरी में विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के लिए 26500 से अधिक किताबें उपलब्ध है. इसमें सभी विषय की किताबें उपलब्ध है. जिन्हें आप आसानी से पढ़ाई कर सकते हैं. यहां सिर्फ एक बार 300 रुपये में कार्ड वनवा कर आप लंबे समय तक तैयारी कर सकते हैं. यहां आपको एसी, फ्री वाई-फाई आदि सुविधाएं मिलेगी.

डीआईओएस कार्यालय की लाइब्रेरी शहर की सबसे अच्छी और सबसे सस्ती लाइब्रेरी है. जहां 1992 से अब तक 1300 क्चे कार्ड बनवा चुके है. यहां प्रवेश लेना का बहुत सरल तरीका है. इसमें आपको सीधे लाइब्रेरी इंचार्ज से संपर्क करना है. जहां आपको आधार कार्ड और चार फोटो के साथ एक प्रार्थना पत्र लिखना है. जिसके बाद आपको 300 रुपये में कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा.

कंबल का ताजिया के पास स्थित मुस्लिम पब्लिक लाइब्रेरी की स्थापना 1882 में हुई थी. तभी से यहां शहर में उर्दू भाषा प्रेमियों की पसंद बनी हुई है. पहले ये लाइब्रेरी मंडी चौक में स्थित थी. करीब 35 साल पहले इसे कंबल का ताजिया पर लाया गया है. लाइब्रेरी में करीब 20 हजार किताबें उपलब्ध हैं. जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू की किताबें शामिल है. यहां पर आपको बीते चार साल के अखबार भी पढ़ने को मिल जाएंगे. सबसे खास बात कि यहां पर रोज उर्दू अखबार आता है. जो आपको शायद किसी लाइब्रेरी में न मिले.

इस लाइब्रेरी में हजारों की संख्या में उर्दू की किताबें हैं. स्वतंत्रता पूर्व के लेखकों की किताबें भी यहां पर उपलब्ध हैं. अगर आपको यहां किताब घर पर पढ़ने के लिए चाहिए. तो आपको इंचार्ज के पास आधार कार्ड जमा करना होगा. जिसके बाद दो हफ्ते तक आप किताब पढ़ सकते हैं.

मुरादाबाद के दांग स्कूल में सुगम्य पुस्तकालय चल रहा है. जो दृष्टिबाधित, मूक-बधिर और बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के लिए बनाया गया है. यहां ब्रेल लिपि की किताबें, ऑडियो बुक्स और आधुनिक तकनीक के ज़रिए विशेष एजुकेटर की ओर से नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है. जिसका उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना है. जिससे दिव्यांग बच्चे भी पढ़ लिख कर आत्मनिर्भर बन सके और आगे बढ़ सके.