मुस्लिम लड़कियों की शादी हिंदू से कराएंगे… योगी यूथ ब्रिगेड का ऐलान
Last Updated:
UP Dharmantaran News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बड़े स्तर पर लड़कियों का धर्मांतरण कराया जा रहा था, जिसका विदेश से कनेक्शन सामने आया है.
यूपी धर्मांतरण समाचारः अब मुस्लिम लड़कियों की हिंदू लड़कों से होगी शादी?
आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने कहा कि वे मुस्लिम लड़कियों का विवाह हिंदू लड़कों से करवाएंगे. उन्होंने कहा कि विवाह का खर्चा भी संगठन उठाएगा और हर तरीके से मदद भी करेगा. धर्मांतरण का खुलासा होने के बाद कुंवर अजय तोमर ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता अब उन मुस्लिम लड़कियों को तलाशेंगे, जो सनातन धर्म में विश्वास रखती हैं, आस्था रखती हैं और सनातन धर्म में आना चाहतीं हैं. कुंवर अजय तोमर ने कहा है कि ऐसी मुस्लिम लड़कियां उनसे और उनके संगठन से संपर्क करें, जिनकी मित्रता हिंदू लड़कों से है. वे उनका विवाह कराएंगे और उनको सुरक्षा दिलवाएंगे. कुंवर तोमर ने कहा है कि वो मुस्लिम लड़कियों को ना तो मुजाहिद बनाएंगे, ना कट्टरपंथी बनाएंगे, ना आतंकवादी बनाएंगे बल्कि तीन तलाक़ और हलाला जैसी कुरीतियों से बचाएंगे. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में ऐसी कुरीतियां नहीं हैं.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें