मूड रहेगा रोमांटिक, नए सोर्स से तगड़ी कमाई, मेष राशि के लिए आज दुर्लभ दिन

0
मूड रहेगा रोमांटिक, नए सोर्स से तगड़ी कमाई, मेष राशि के लिए आज दुर्लभ दिन


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 19 April 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको ऊर्जा और उत्साह देंगे. जल्दबाजी में कोई भी काम करने से नुकसान हो सकता है. चंद्रमा लग्न भाव में गोचर करेंगे, जो आपकी सोच और निर्देश क्षमता को मजबूत बनाएंगे. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि इसका असर आपके फैसलों में भी नजर आएगा. मूड रोमांटिक रहेगा. गरीबों और जरूरतमंदों को लाल फल दें. इससे दिन अच्छा गुजरेगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 19 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज बेहतरीन रहेगा. आर्थिक नजरिए से फायदा होगा. सेहत सामान्य बनी रहेगी. प्यार भरे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. मूड रोमांटिक रहेगा. गरीबों और जरूरतमंदों को लाल फल दें. इससे दिन अच्छा गुजरेगा. आज बसंत ऋतु, मास वैशाख है. तिथि द्वितीया, नक्षत्र भरणी व कृतिका है. पक्ष शुक्ल है और योग आयुष्मान है. सूर्योदय 5.52 पर, सूर्यास्त 6.48 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.54  से 12.46 तक रहेगा. राहुकाल 5.11 से तक रहेगा. इसमें किया गया काम अच्छा फल नहीं देता है. दिशाशूल पश्चिम में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा और उत्साह देंगे, जिससे तीव्र गति के साथ काम करेंगे. हालांकि, जल्दबाजी में कोई भी काम करने से नुकसान हो सकता है. चंद्रमा लग्न भाव में गोचर करेंगे. यह आपकी सोच और निर्देश क्षमता को मजबूत बनाएंगे, जो आपके फसलों में भी नजर आएगा. सूर्य का प्रभाव व्यक्तित्व में वृद्धि करेगा. तेजस्वी और प्रभावशाली बनाएगा.

कैसे रहेगा परिवार का माहौल

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि की सेहत आज सामान्य रहेगी. ऊर्जा में वृद्धि होगी. बेहतर महसूस करेंगे. सिर दर्द और बुखार हल्का सा परेशान कर सकती है. गर्म चीजों को खाने से परहेज करें. सलाह के तौर पर ठंडे पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें. अत्यधिक कम से बचें, वरना डिहाइड्रेशन हो सकता है. प्यार और रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी. रोमांटिक मूड में नजर आ सकते हैं. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं. बातचीत भी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकती है. परिवार में खुशी को सहयोग का माहौल बना रहेगा. किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा जिससे आपका काम होते हुए नजर आएंगे.

नए मौके बनेंगे

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की आर्थिक स्थिति आज अन्य दिनों की अपेक्षा मजबूत होगी. धनलाभ के मजबूत संकेत मिल रहे हैं. नए अवसर प्रदान होंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे. खर्चे पर नियंत्रण रखें. जरूरी हो तभी बचत के पैसे को इन्वेस्ट करें. नौकरी और करियर में आत्मविश्वास से काम करें. यह आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगा. कार्य क्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी. व्यवसाय में नई डील मिलने की संभावना है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *