मेरठ में जगन्नाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हाइटेंशन तार की चपेट में आए लोग

0
मेरठ में जगन्नाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हाइटेंशन तार की चपेट में आए लोग


Last Updated:

Meerut news: यूपी के मेरठ जिले में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा देखने को मिला है. भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही थी. रथ यात्रा में भारी भीड़ मौजूद थी और यह अलग-अलग क्षेत्रों से होकर गुजर रही थी.

Zoom

मेरठ जगन्नाथ यात्रा के दौरान यात्रा

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला है, जिसमें कुल 10 लोग घायल हुए हैं और एक शख्स की मौत हुई है. दरअसल मेरठ में जगन्नाथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ की रथ का ध्वज हाई टेंशन लाइन से टकरा गया, जिसके बाद मौके पर करंट फैल गया. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हो गए हैं.

दरअसल थाना परीक्षितगढ़ में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही थी. रथ यात्रा में भारी भीड़ मौजूद थी और यह अलग-अलग क्षेत्रों से होकर गुजर रही थी. इसी दौरान रथ की ऊंचाई 14 फीट से अधिक होने के कारण वह ऊपर से जा रही हाई टेंशन लाइन से टकरा गई. जैसे ही रथ में करंट उतरा, उस पर सवार लोगों को जोरदार झटका लगा और वे झुलस गए.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झटका लगते ही करीब 7 से 8 लोग रथ से नीचे गिर गए, जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई. करंट उतरने की सूचना मिलते ही लोग भागने लगे. हालांकि, कुछ लोगों ने मदद के लिए दौड़कर घायलों को उठाया और अस्पताल पहुंचाया. सीएचसी में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने सचिन नामक एक युवक को मृत घोषित कर दिया. हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभिजीत कुमार परीक्षितगढ़ पहुंचे. तब तक कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच चुकी थी.

हादसे के वक्त भगदड़ का माहौल
इस जोरदार झटके में चार युवक गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार, इन युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है. जिले के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पुलिस और बिजली विभाग हादसे की जांच में जुट गए हैं. लोगों ने बताया कि हादसे के बाद वहां भगदड़ जैसे हालात हो गए थे. श्रद्धालु जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

मृतक के परिवार में मचा कोहराम
जानकारी के मुताबिक, घटना में जान गवाने वाले शख्स की पहचान सचिन के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था. सचिन के पिता नंदकिशोर भी मजदूरी करते हैं. सचिन की मौत के बाद उनके घर में कोहराम मचा हुआ है. झुलसे लोगों में प्रियांशु, विवेक, मनीष निवासी औरंगाबाद, शिवम, यश, पीहू निवासी परीक्षितगढ़, निमेष निवासी अहमदपुरी, महाराज भरतदास लखीमपुर खीरी और राजेश मिश्रा समेत 11 लोग शामिल हैं.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *