मेरठ में मनोविज्ञान के क्षेत्र में करियर का सुनहरा मौका, CCSU में कोर्स शुरू
Last Updated:
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग युवाओं के लिए करियर का बेहतर अवसर लेकर आया है. यहां स्नातक से लेकर पीएचडी और स्पेशल काउंसलिंग डिप्लोमा तक के कोर्स संचालित हैं. बढ़ते तनाव और कंपनियों में काउंसलर की मांग को देखते हुए यह कोर्स युवाओं को अच्छी नौकरी और बेहतर भविष्य का मौका दे सकते हैं.
मेरठ. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से ताल्लुक रखने वाले जो भी युवा मनोविज्ञान से संबंधित क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं. ऐसे कोर्स की तलाश कर रहे हैं, जिसके माध्यम से उन्हें नौकरी मिलने में भी ज्यादा दिक्कत का सामना न करना पड़े. तो ऐसे सभी युवाओं के लिए चौधरी विश्वविद्यालय परिसर में संचालित मनोवैज्ञानिक विभाग काफी अच्छा साबित हो सकता है. जहां विभिन्न प्रकार के मनोवैज्ञानिक कोर्स संचालित है, जिनमें अध्ययन कर युवा बेहतर भविष्य की तरफ कदम रख सकते हैं. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए लोकल 18 की टीम द्वारा मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अल्पना अग्रवाल से खास बातचीत की.
स्नातक से लेकर पीएचडी तक का ऑप्शन
लोकल -18 की टीम से खास बातचीत करते हुए प्रो. अल्पना अग्रवाल ने बताया कि जो भी स्टूडेंट मनोवैज्ञानिक से संबंधित विषय में अध्ययन करना चाहते हैं. ऐसे सभी से स्टूडेंट्स यहां एडमिशन ले सकते हैं, जिसके लिए ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. उन्होंने बताया कि यहां पर स्नातक, परास्नातक सहित विभिन्न डिप्लोमा के साथ-साथ पीएचडी करने तक का अवसर युवाओं को उपलब्ध रहता है, इसलिए मनोविज्ञान से संबंधित क्षेत्र में करियर बनाने के लिए युवाओं के लिए अच्छा अवसर है. उन्होंने बताया कि यहां पर इंटर के बाद बीए ऑनर्स 4 साल का कोर्स युवा कर सकते हैं, जिसमें की यूजीसी की नीति के अनुसार युवाओं को अध्ययन कराया जाता है. इसी के साथ ही पीजी में भी विभिन्न प्रकार के स्पेशल डिग्री कोर्स भी संचालित है. जिसमें युवा अध्ययन कर सकते हैं.
बेहद खास यह डिप्लोमा कोर्स
उन्होंने कहा कि जिस तरह से विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले युवा तनाव से ग्रस्त दिखाई देते हैं. ऐसे में इन कंपनियों में काउंसलर की डिमांड की बढ़ती जा रही है. जिसके लिए परिसर में स्पेशल मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग डिप्लोमा भी संचालित है. जिसमें युवा अध्ययन कर एक्सपर्ट के तौर पर अपनी पहचान बना सकते हैं. उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें विभिन्न प्रकार की कंपनियों में काउंसलर प्रतिनिधि के टॉप में अच्छे पैकेज में जॉब उपलब्ध हो जाती है. यह कोर्स वर्तमान समय की तनाव से संबंधित समस्याओं को देखते हुए ही स्टार्ट करने का फैसला लिया गया है. जिसमें युवाओं का काफी रुझान भी है.
वेबसाइट पर मिलेगी हर प्रकार की जानकारी
उन्होंने बताया की फीस से संबंधित सभी जानकारी के लिए युवा सीसीएसयू की मुख्य वेबसाइट पर जब ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराएंगे. तब उन्हें सभी कोर्स की फीस एवं अन्य प्रकार की जानकारी भी हासिल हो जाएगी, जिससे कि वह एडमिशन लेकर आगे बढ़ सके. उन्होंने बताया कि कोर्स की सीट की बात की जाए तो कुल 30 सीट में युवाओं को एडमिशन का अवसर मिलता है. आपको बता दे कि, वर्तमान समय में जिस तरह से लोगों में तनाव देखने को मिलता है. ऐसे में अब मनोविज्ञान में काउंसलिंग डिमांड काफी बढ़ गई है. सरकारी क्षेत्र के साथ-साथ वह खुद का भी अपना काउंसलिंग सेंटर खोलकर एक बेहतर भविष्य की तरफ कदम रख सकते हैं.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें