मेश राशि के जातकों का ऐसा रहेगा आज का दिन, जानिए लव लाइफ से लेकर सबकुछ
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 12 May 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको आत्मबल, साहस और कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करेंगे. हालांकि मन चिंतित रहेगा. पूरा दिन सोच-विचार में गुजरेगा. खर्च पर कंट्रोल रखें. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.50 से 12.44 तक रहेगा. शास्त्रों में इस मुहूर्त को मांगलिक, पूजन और नए कामों की शुरुआत करने के लिए शुभ माना जाता है.
Aaj Ka Mesh Rashifal 12 May 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज सामान्य रहेगा. आज कोई विशेष योग के बनने की संभावना नहीं है. खर्चों पर विशेष ध्यान दें. अनावश्यक खर्च न करें. आज ग्रीष्म ऋतु, माष ज्येष्ठ है. तिथि दशमी है. नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद है. पक्ष कृष्ण है. सूर्योदय 5.32 पर और सूर्यास्त 7.02 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.50 से 12.44 तक रहेगा. शास्त्रों में इस मुहूर्त को मांगलिक, पूजन और नए कामों की शुरुआत करने के लिए शुभ माना जाता है. इस मुहूर्त में किया गया काम लंबे समय तक अच्छा लाभ देता है. अशुभ समय राहुकाल 3.40 से 5.21 तक रहेगा. इसमें कोई मांगलिक और शुभ काम नहीं करें. दिशाशूल उत्तर में रहेगा.
सेहत के लिए संकट
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि की सेहत अस्वस्थ्य रह सकती है. भाग-दौड़ और तनाव की वजह से स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं. नींद की कमी से कमजोरी आ सकती है. ऐसे में पर्याप्त आराम करें. आंखों और पैरों में समस्या आ सकती है. प्यार और रिश्तों में भावनात्मक दूरियां महसूस हो सकती हैं. पार्टनर से किसी बात को लेकर गलतफहमियां हो सकती है, इसलिए खुलकर बातचीत करें. कोई भी बात अपने मन में नहीं रखें. अविवाहित लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा. परिवार का माहौल सामान्य रहेगा. किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है. बड़ों का सलाह आपके लिए विशेष लाभकारी होगा. घर में शांति बनाए रखें.
बनाएं रखें एकाग्रता
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं. निवेश से जुड़े फैसले लेने से पहले सोच-समझ लें. आवश्यक खर्चों पर नियंत्रण बेहद जरूरी है. नौकरी और करियर में कार्य क्षेत्र में दबाव बढ़ेगा. एकाग्रता बनाए रखने की विशेष जरूरत है. विदेश और दूर से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने की उम्मीद है.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें