मैं हनुमान का भक्त, विरोध करने वालों को मिला दंड… बृजभूषण ने किस पर कसा तंज

0
मैं हनुमान का भक्त, विरोध करने वालों को मिला दंड… बृजभूषण ने किस पर कसा तंज


Last Updated:

बृजभूषण शरण सिंह ने अपने विरोधियों पर जमकर हमला बोला. (फाइल फोटो)

अयोध्या. भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को अयोध्या पहुंचे. उन्होंने अपने अंदाज में विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं श्री राम की धरती से एक बात बताना चाहता हूं कि मैं भगवान हनुमान का भक्त हूं और मेरा विरोध करने वाले लोगों को भगवान ने दंड दिया है.

सिंह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि हुड्डा परिणाम के दिन सुबह 11 बजे तक सीएम बनने का सपना देख रहे थे. लेकिन, दोपहर बाद तक वह संतरी भी नहीं बन पाए. आम आदमी पार्टी का दिल्ली से सूपड़ा साफ हो गया. इसलिए, मेरा जो विरोध करेगा उसका सत्यानाश होगा.

दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह पटियाला कोर्ट से पास्को एक्ट से बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे थे. अयोध्या एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने जंतर-मंतर पर उनके खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि 18 जनवरी 2023 को मेरे खिलाफ आरोप लगाए गए, तो मैंने उसी समय कहा था कि यह सब झूठ है. मैंने यह भी कहा था कि अगर मेरे खिलाफ आरोप सही साबित हुए, तो मैं फांसी लगा लूंगा. आज न्यायपालिका का जो निर्णय आया है उसके द्वारा जो बातें 18 जनवरी 2023 को मेरी ओर से कही गई, वह सच साबित हुई हैं. मैंने न्यायपालिका पर पहले भी भरोसा जताया था. आज भी आभार व्यक्त करता हूं. मैंने कहा था कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन हार नहीं सकता है. इसलिए जो खोया उसका गम नहीं जो पाया वह किसी से कम नहीं है.

सिंह ने जंतर-मंतर पर उनके खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने आरोप लगाए वो कल तक मुझे कुश्ती का भगवान कहते थे. मेरे घर पर सभी का आना-जाना होता था. उन्होंने मेरे चरित्र को बदनाम करने की कोशिश की. लेकिन, वो मेरे चरित्र को खरोंच भी नहीं पहुंचा सके. इसके साथ ही साथ सिंह ने पोक्सो एक्ट की धारा पर विचार करने की जरूरत पर जोर दिया. सिंह का मानना है कि इसका तेजी से दुरुपयोग हो रहा है. अगर इस धारा के तहत किसी को 10 साल की सजा का प्रावधान है तो दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ 20 साल की सजा का प्रावधान होना चाहिए.

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

मैं हनुमान का भक्त, विरोध करने वालों को मिला दंड… बृजभूषण ने किस पर कसा तंज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *