यमुना नदी में फिर मिली एक और लाश, बोट हादसे में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 16
Last Updated:
बीते शुक्रवार को यमुना नदी में हुए हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. शवों के रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने पंकज नाम के शख्स की लाश ढूंढ निकाली. हालांकि अभी भी रेस्क्यू जारी है.
मथुरा में यमुना नदी में पलटी नाव.
मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृन्दावन स्ट्रीमर हादसे में बड़ा अपडेट सामने आया है. यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम को सफलता मिली है. देवराहा बाबा घाट और पानीगांव के बीच लापता पंकज मल्होत्रा का शव मिल गया है. पंकज मल्होत्रा का शव मिलने के साथ ही हादसे में मौतों का आंकड़ा 16 पहुंच गया है. लापता पंकज के मिलने के साथ ही बीते शुक्रवार से चल रहा सर्च ऑपरेशन पूरा हो गया.
10 लोगों के हादसे के तुरंत बाद निकाले गए थे शव
लापता पंकज मल्होत्रा के शव को खोजने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है. बीते शुक्रवार को यमुना नदी में मोटर बोट पलटने से दर्दनाक हादसा हुआ था. हादसे के तुरंत बाद 10 लोगों के शव यमुना नदी से निकाले गए थे. यमुना में लापता हुए 6 लोगों की तलाश के लिए NDRF, SDRF और स्थानीय गोताखोरों की कई टीम लगी हुई थी. यमुना को डाउन लाइन घोषित कर सर्च ऑपरेशन में ड्रोन की भी मदद ली जा रही है. 10 लोगों की लाश मिलने के बाद जो 6 लोग लापता थे, उन सभी की लाश मिल गई है.
पंकज से पहले इन लोगों की मिली थी लाश
पंकज की लाश मिलने से पहले शुक्रवार से चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में NDRF और SDRF की टीम ने मानिक टंडन, मोनिका, यश भल्ला, ऋषभ शर्मा और डिंपी के शव निकाले थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त मोटर बोट में 38 श्रद्धालु सवार थे और किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी. श्रद्धालुओं को लाइफ जैकेट न पहनाने के आरोप में पुलिस नाविक पप्पू को जेल भेज चुकी है. बिना अनुमति पांटून पूल को खोलने के आरोप में ठेकेदार नारायण को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें कि वृन्दावन के केशीघाट और जुगल घाट के समीप यमुना में बड़ा हादसा हुआ था.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें