यहां मिलता है लजीज वेज कबाब पराठे, स्वाद ऐसा कि सुबह से लग जाती लाइन
Last Updated:
दुकानदार लक्ष्मण ने बताया कि उनकी दुकान 3 साल पुरानी है. प्रतिदिन यहां पर अच्छी खासी बिक्री होती है इस दुकान से महीने में 15 हजार रुपए तक कमा लेते हैं. एक वेज पराठा 10 रुपये का मिलता है
ऐसी ही एक दुकान कमालगंज मुख मार्ग पर है. दुकान के संचालक लक्ष्मण कुमार ने कहा कि जैसे ही उनकी दुकान लगती है. वैसे ही ग्राहकों का आना शुरू हो जाता है जो की देर रात्रि तक इसी तरह बिक्री होती रहती है. यहां पर वेज कबाब पराठा और पनीर कबाब पराठा जैसे विभिन्न व्यंजन रखते हैं. जिनकी यहां पर अत्यधिक डिमांड रहती है. इसको लेकर जिले भर से वेज कबाब खाने वाले प्रेमी ग्राहक पहुंचते रहते है.
दुकानदार लक्ष्मण ने बताया कि उनकी दुकान 3 साल पुरानी है. प्रतिदिन यहां पर अच्छी खासी बिक्री होती है इस दुकान से महीने में 15 हजार रुपए तक कमा लेते हैं. वेज कबाब पराठा बनाने के लिए यह बाजार से खरीदकर लाकर अच्छे मसाले को तैयार करते हैं. फिर इसको पीसकर स्पेशल चटनी के साथ बनाते हैं. जिससे ग्राहकों की सेहत पर भी कोई फर्क नहीं पड़ता है. इसका स्वाद में भी लाजवाब है. यह वेज पराठा का रेट दस और बीस रुपए का है.
रात तक लेते हैं लोग चटकारे
कमालगंज मुख्य मार्ग पर आसपास के क्षेत्र से पहुंचने वाले दुकानदार ग्राहक और आढ़ती जो की देर शाम रेलवे स्टेशन और मुख्य मार्ग पर निकलते हैं तो वह लोग इस दुकान पर पराठा का लुफ्त जरूर उठाते हैं जिसको लेकर के यहां पर देर शाम तक ग्राहकों की लाइन लगी रहती है. यहां का पसंदीदा भी माना जाता है वेज रोल कबाब पराठा.
जबरदस्त स्वाद बनाता हैं दीवाना.
स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी हेल्दी है वेज कबाब पराठा जिस प्रकार यहां पर खाने वाले प्रेमियों की भीड़ लगती है. स्वाद में लजीज और लाजवाब यह फूड की इस दुकान का काफी मशहूर है. स्वाद से भरपूर कीमत भी कम है दुकानदार लक्ष्मण कुमार बताते हैं कि इसमें शुद्ध खड़े मसालों से तैयार किए जाते हैं. वेज रोल जिससे बढ़ जाता है स्वाद और सेहत दुरुस्त रहती है.