यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आज, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 10 लाख लोग होंगे शामिल!

0
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आज, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 10 लाख लोग होंगे शामिल!


Last Updated:

UP International Trade Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो-2025 का ग्रेटर नोएडा में उद्घाटन करेंगे. इस ट्रेड शो के जरिए मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल के तहत भारत के निर्यात और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा. ट्रेड शो का उद्देश्य है कि व्यापार के नए अवसर प्रदान किए जाए.

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन आज.
ग्रेटर नोएडाः नोएडाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे. ग्रेटर नोएडा में आयोजित ट्रेड शो में करीब 10 लाख लोग शामिल हो सकते हैं. ट्रेड शो का कंट्री पार्टनर रूस है, इसके चलते 30 कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी इसमें शामिल होगा. 2500 उद्यमी अपने प्रोडक्ट और सर्विस ट्रेड शो में प्रदर्शित करेंगे. शुक्रवार से औद्योगिक सत्र होंगे, जिसमें कंपनियां अपनी सेवाओं का अनुभव शेयर करेंगे. बता दें कि बीते बुधवार को सीएम योगी ग्रेटर नोएडा पहुंचकर 29 सितंबर तक चलने वाले ट्रेश शो की तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं. यहां पढ़ें ट्रेड शो के पल-पल का अपडेट…

UP International Trade Show: कैसे पहुंचे एक्सपो एंड सेंटर
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो एंड सेंटर मार्ट में जाने के लिए एक्वा मेट्रो सबसे अच्छा ऑप्शन है. एक्सपो मार्ट से कुछ कदम की दूरी पर ही नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन है. यहां से पैदल एक्सपो सेंटर पहुंच सकते हैं. इसके अलावा नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन से फ्री बस सर्विस होगी. वहीं नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होते हुए एक्सपो सेंटर पहुंच सकेंगे.

International Trade Show: 5 दिन तक चलेगा इंटरनेशनल ट्रेड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद आयोजन 29 सितंबर तक जारी रहेगा. आयोजन की तैयारियों की लेकर सीएम योगी कार्यक्रम से एक दिन पहले पहुंचे और उद्घाटन कार्यक्रम, प्रदर्शनी के अलावा दूसरी तैयारियां उन्होंने देखी. सीएम योगी कार्यक्रम स्थल पर कारोबारियों और उद्यमियों से भी रूबरू हुए.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

LIVE: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आज, PM करेंगे उद्घाटन, 10 लाख लोग होंगे शामिल!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *