यूपी के 30 पीपीएस अफसर बनेंगे आईपीएस, यूपीएससी की मुहर
Last Updated:
UP PPS to IPS Promotion: उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने जा रहा है. दिल्ली में हुई UPSC की हाई-लेवल बैठक में यूपी के 30 PPS अफसरों को IPS पद पर प्रमोशन देने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है. इस बैठक में यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण भी मौजूद रहे. इस फैसले से वर्ष 1997 से 2000 बैच के जांबाज पुलिस अधिकारियों को नए कैडर का तोहफा मिला है. प्रमोट होने वाले सभी 30 अफसरों की पूरी लिस्ट यहां देखें…
30 PPS अफसर जल्द बनेंगे IPS, UPSC बैठक में लगी मुहर (फोटो-AI)
UP PPS to IPS Promotion: उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे से एक बहुत बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है. राज्य के 30 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों का अब प्रमोशन होने जा रहा है और वे जल्द ही भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी बन जाएंगे. नई दिल्ली में हुई संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की एक बेहद अहम बैठक में इन अफसरों के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी गई है. इस फैसले के बाद यूपी पुलिस के अधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है.
दिल्ली में हुई बैठक, DGP भी रहे मौजूद
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को नई दिल्ली स्थित यूपीएससी दफ्तर में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की एक हाई-लेवल बैठक हुई. इस बैठक में यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण भी खास तौर पर शामिल हुए. बैठक के दौरान अधिकारियों के कामकाज और उनके रिकॉर्ड को देखने के बाद, समिति ने कुल 30 पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस कैडर में प्रमोट करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी.
इन चार बैच के अफसरों को मिला तोहफा
यह प्रमोशन उन पुलिस अधिकारियों के लिए एक बड़ा इनाम है जो लंबे समय से पूरी मुस्तैदी के साथ राज्य की सेवा कर रहे हैं. यूपीएससी की इस बैठक में साल 1997, 1998, 1999 और 2000 बैच के पीपीएस अफसरों के नामों पर विचार किया गया और आखिरकार उनकी पदोन्नति को मंजूरी दे दी गई. अब बस राज्य सरकार की तरफ से इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होना बाकी है, जिसके बाद ये सभी अफसर आईपीएस की वर्दी पहनेंगे.
यहां देखें प्रमोट होने वाले सभी 30 अफसरों के नाम
इस लिस्ट में यूपी पुलिस के कई दिग्गज और तेजतर्रार अधिकारियों के नाम शामिल हैं. जिन 30 अफसरों को पीपीएस से आईपीएस बनाया जा रहा है, उनके नाम इस प्रकार हैं:
1. सुरेश चंद्र रावत
2. शोएब इकबाल
3. राहुल मिठास
4. आलोक शर्मा
5. राजकुमार प्रथम
6. महेश सिंह अत्री
7. विनीत भटनागर
8. जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव
9. शशि शेखर सिंह
10. कुलदीप सिंह प्रथम
11. ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद
12. हरेंद्र प्रताप यादव
13. वंशराज सिंह यादव
14. डॉक्टर कृष्ण गोपाल
15. मधुबन कुमार सिंह
16. कपिल देव सिंह
17. बलवंत कुमार चौधरी
18. राहुल श्रीवास्तव
19. राजेश पांडे प्रथम
20. प्रीति बाला गुप्ता
21. विकास चंद्र त्रिपाठी
22. पूर्णेन्दु सिंह
23. हरेंद्र कुमार
24. मार्तंड प्रकाश सिंह
25. अभय नाथ त्रिपाठी
26. पवित्र मोहन त्रिपाठी
27. देवेश कुमार शर्मा
28. प्रशांत कुमार प्रसाद
29. डॉक्टर अरविंद कुमार
30. सिद्धार्थ वर्मा
About the Author

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें