यूपी के 32 जिलों में बारिश का दिखेगा तांडव, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

0
यूपी के 32 जिलों में बारिश का दिखेगा तांडव, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट


उत्तर प्रदेश में मौसम फिर यूटर्न लेगा.भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को यूपी में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बारिश और आंधी का ये तांडव यूपी के 32 जिलों में दिखाई देगा. जिसका असर पूर्वी यूपी से पश्चिमी यूपी तक रहेगा. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार (3 जून) को यूपी के अलीगढ़, इटावा, औरया, जालौन, झांसी, बांदा, फतेहफुर, चित्रकूट,कौशाम्बी,प्रतापगढ़,प्रयागराज, मिर्जापुर, जौनपुर, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, गाजीपुर,मऊ, बलिया,सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बहराइच,मेरठ, बिजनौर और मुरादाबाद में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.इसके अलावा कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी हुआ है.

दो दिन बनी रहेगी बादलों की आवाजाही
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में आज और कल काले बादलों के आवाजाही बनी रहेगी. इस दौरान कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हो सकती है. अनुमान है अगले 48 घण्टे में यूपी के अलग अलग जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. उसके बाद इसमें उछाल भी आएगा.

कानपुर-झांसी में बरसे बदरा
बताते चलें कि यूपी में सोमवार की शाम अचानक मौसम ने यूटर्न लिया.जिसके बाद कानपुर,झांसी,सुल्तानपुर और फतेहपुर में बारिश हुई.इसके अलावा तेज हवाओं का दौर भी चला.तेज आंधी के कारण कई सुल्तानपुर में भारी नुकसान भी हुआ.

बांदा सबसे गर्म जिला
यूपी में सबसे ज्यादा तापमान बांदा जिले में रिकॉर्ड हुआ.यहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.इसके अलावा वाराणसी में तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं प्रयागराज,सुल्तानपुर सहित कई जिलों में लोग गर्मी से बेहाल रहें.

शहर  अधिकतम न्यूनतम AQI
लखनऊ 37.9 27.5 170
आगरा  37.6 24.2  96
कानपुर 38.3 25.7   106
मेरठ   36.5 23.8 152
वाराणसी 42.1 29.9 84



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *