यूपी के इस जिले में साफ हो रहा अपराध, SP विनोद के आते ही दबंगों की बंधी घिघ्घी, एक और बदमाश मुठभेड़ में ढेर

0
यूपी के इस जिले में साफ हो रहा अपराध, SP विनोद के आते ही दबंगों की बंधी घिघ्घी, एक और बदमाश मुठभेड़ में ढेर


Last Updated:

Kannauj Latest News: यूपी के जिला कन्नौज में अपराध का नामो निशान नहीं रहा. दबंग एसपी विनोद के नेत्रत्व में आए दिन अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है. इसी क्रम में आज दो बदमाशों को पकड़ा गया, जिसमें एक के…और पढ़ें

एसपी विनोद कुमार.

कन्नौज. यूपी के जिला कन्नौज की जब से एसपी विनोद कुमार ने कमान संभाली है, तब से लगातार अपराधियों को उनके किए की सजा मिल रही है. एक रॉबिनहुड की पहचान बना चुके एसपी विनोद के नेत्रत्व में कन्नौज पुलिस ने आज सुबह तड़के मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है. टप्पेबाजी कर 81 हजार रुपये छीनने वालों की गिरफ्तारी के लिये की जा रही चेकिंग के दौरान यह मुठभेड़ हुई. शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी ने 20 हजार रुपये के ईनाम से पुरस्कृत भी किया है.

कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मलिकपुर के पास 10 जून को घर से बैंक रुपये जमा करने जा रहे क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव के किसान लवकुश को बाइक सवार बदमाशों बातों में फंसा लिया और उससे रुपये से भरा थैला छीन लिया था. थैले में करीब 81 हजार रुपये रखे थे, दिन दहाड़े हुई छिनैती का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीसरी आंख की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी.

पुलिस की पड़ताल में बदमाशों की शिनाख्त कानपुर देहात के रूरा निवासी बाबुद्दीन और शरीफ के रूप में हुई थी. दोनों की तलाश में जुटी पुलिस को आज सुबह तड़के मुखबिर से सूचना मिली की टप्पेबाजी करने वाले बदमाश नदसिया चौराहे से निकलने वाले हैं. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी. इसी दौरान संदिग्धों को देख पुलिस उनकी तरफ लपकी तो वह बाइक से ही फायरिंग करते हुये भागने लगे. भागने की जल्दबाजी में बाइक फिसलकर गिर पड़ी. बाइक गिरने के बाद भी एक बदमाश ने पैदल भागते हुये पुलिस टीम पर फायर कर दिया.

पुलिस ने आड़ में छिपकर जवाबी फायरिंग की तो एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी और वह वहीं गिर पड़ा. यह देख उसके साथी ने बिना देरी के पुलिस का सामने खुद को सरेंडर कर दिया. एसपी कन्नौज विनोद कुमार ने बताया की एक बदमाश बाबुद्दीन हैं जो टप्पेबाजी में शामिल था. दूसरा रुस्तम है, जिसके बारे में पता किया जा रहा है. पुलिस टप्पेबाजी में शामिल शरीफ को भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है.

authorimg

अभिजीत चौहान

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

homeuttar-pradesh

यूपी के इस जिले में दबंगों की बंधी घिघ्घी, एक और बदमाश मुठभेड़ में ढेर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *