यूपी पंचायत चुनाव 2026: नई वोटर लिस्ट जारी, आजमगढ़ से कटे कुल इतने लाख नाम

0
यूपी पंचायत चुनाव 2026: नई वोटर लिस्ट जारी, आजमगढ़ से कटे कुल इतने लाख नाम


Last Updated:

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची (Final Voter List) जारी कर दी है, जिसमें आजमगढ़ जिले से भी कई वोटरों के नाम काटे गए हैं और सत्यापन के बाद अंतिम सूची तैयार की गई है.

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई हैं. निर्वाचन विभाग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत मतदाता सूची के सत्यापन की प्रक्रिया का संचालन पूरा करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नई मतदाता सूची जारी कर दी गई है. जिले स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गंभीर सिंह की ओर से मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी कर दिया गया.

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नियमावली पुनरीक्षण 2025-26 के बाद आजमगढ़ जनपद के 22 विकास खण्डों में संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का पुनरीक्षण का कार्य किया गया, जिसके बाद जनपद के 1 लाख 31 हजार 495 मतदाताओं का नाम सूची से हटा दिया गया है.

कुल इतने डुप्लीकेट मतदाता शामिल
बताते चलें कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नियमावली पुनरीक्षण 2025-26 के लिए आजमगढ़ जनपद के 22 विकास खण्डों की मतदाता सूची के प्रकाशन के समय कुल 37 लाख 782 मतदाता थे, जिसके अंतिम प्रकाशन से पहले संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया का संचालन किया जा रहा था, जिसमें कुल 16 लाख 5 हजार 365 संभावित डुप्लीकेट मतदाता शामिल थे. वहीं प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1 लाख 31 हजार 495 मतदाताओं का नाम सूची से डिलीट कर दिया गया है.

सत्यापन के बाद बनी मतदाताओं की सूची
बता दें कि आजमगढ़ जनपद में 2019 मतदाता केंद्रों के 6053 मतदेय स्थलों पर ग्राम प्रधान पद के 1810, ग्राम पंचायत सदस्यों के 22,230, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2044 और जिला पंचायत सदस्य के 82 सहित कुल 26,162 पदों पर चुनाव होना है. इस विषय पर जानकारी देते हुए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से प्रकाशित कर दी गई है.

उन्होंने बताया कि पंचायत के अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के समय कुल 37 लाख 7782 मतदाता थे, जिसके सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा किए जाने के बाद 35 लाख 76 हजार 282 मतदाता शामिल हैं. उन्होंने बताया कि यदि ऐसे व्यक्ति जो मतदाता सूची में नाम दर्ज करना चाहते हैं, उसके लिए उन्हें परिवर्तन संशोधन विलोपन का फॉर्म भरना होगा. इसके लिए उनके पास कोई सर्पोटिंग डॉक्यूमेंट्स होना अनिवार्य होगा.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *