यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही डाउनलोड करें मार्कशीट, 1 क्लिक में मिलेगा स्कोरकार्ड

0
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही डाउनलोड करें मार्कशीट, 1 क्लिक में मिलेगा स्कोरकार्ड


नई दिल्ली (UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE). यूपी बोर्ड के 50 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों के रिजल्ट का इंतजार आज खत्म होगा. यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे आज यानी 23 अप्रैल 2026 को घोषित होंगे. यूपी बोर्ड मुख्यालय में शाम 4:00 बजे यूपी बोर्ड के सभापति डॉ. महेंद्र देव और सचिव भगवती सिंह संयुक्त रूप से सरकारी रिजल्ट जारी करेंगे. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 upmsp.edu.in पर देखा जा सकेगा. यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की मार्कशीट डिजिलॉकर digilocker.gov.in से भी डाउनलोड कर सकेंगे.

UP Board Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर से यूपी बोर्ड मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 लाइव: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की मार्कशीट डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध करवाई जाएगी. आप नीचे लिखे स्टेप्स से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे-

  • सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप डाउनलोड करें. अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के जरिए साइन-अप करें.
  • ऐप में ‘Education’ सेक्शन में जाएं और ‘Uttar Pradesh State Board of High School and Intermediate Education’ सर्च करें.
  • अपनी क्लास (10th या 12th) और परीक्षा का वर्ष (2026) चुनें.
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें, डिजिलॉकर सीधे बोर्ड के डेटाबेस से आपकी मार्कशीट फेच (Fetch) कर लेगा.
  • यहां से डाउनलोड की गई मार्कशीट ‘Digitally Signed’ होती है और कॉलेज एडमिशन में पूरी तरह मान्य होती है.

UP Board Result 2026 LIVE: दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 लाइव: इस साल 10वीं में करीब 29.47 लाख और 12वीं में 24.89 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी. यह आबादी कई यूरोपीय देशों की कुल जनसंख्या से भी ज्यादा है.

UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: उमंग ऐप पर भी आएंगे यूपी बोर्ड के नतीजे

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे उमंग ऐप पर भी चेक करने की सुविधा मिलेगी. इसके लिए स्टूडेंट्स umang.gov.in पर नजर बनाकर रखें.

UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर भी देख सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: यूपी बोर्ड ने सलाह दी है कि स्टूडेंट्स डिजिटल मार्कशीट के लिए अपना DigiLocker अकाउंट अभी से एक्टिव कर लें, जिससे वेबसाइट जाम होने पर वहां से स्कोर देख सकें.

UP Board Result 2026 LIVE: क्या यूपी बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो सकती है?

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 लाइव: हां, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 आते ही 50 लाख से ज्यादा लोग पोर्टल खोलेंगे. अगर यूपी बोर्ड की वेबसाइट न खुले तो पैनिक न हों. यह भारी ट्रैफिक के कारण एक सामान्य तकनीकी समस्या है.

UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 लाइव: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर नीचे लिखे स्टेप्स से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे-

स्टेप 1: सबसे पहले उत्तर प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर लॉग इन करें.

स्टेप 2: होमपेज पर दो लिंक दिखेंगे- ‘UP Board High School (Class X) Result 2026’ और ‘UP Board Intermediate (Class XII) Result 2026’. अपनी क्लास के अनुसार लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: अब एक नया पेज खुलेगा, यहां 7 या 10 अंकों का रोल नंबर दर्ज करें.

स्टेप 4: रोल नंबर के साथ ही आपको अपने स्कूल का कोड (जो एडमिट कार्ड पर लिखा होता है) और स्क्रीन पर दिख रहा ‘कैप्चा कोड’ भरना होगा.

स्टेप 5: ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें या प्रिंट ले लें.

UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट मार्कशीट कहां मिलेगी?

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 लाइव: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के लिए केवल इन लिंक्स पर भरोसा करें: upresults.nic.in, upmsp.edu.in और results.upmsp.edu.in. इन्हें अभी बुकमार्क कर लें. यूपी बोर्ड रिजल्ट मार्कशीट 2026 भी यहीं से डाउनलोड कर सकेंगे.

UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: इस बार यूपी बोर्ड रिजल्ट में क्या खास है?

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस साल कॉपियां चेक करने के लिए ‘स्मार्ट कंट्रोल रूम’ का इस्तेमाल किया था, जिससे रिजल्ट में मानवीय गलती की गुंजाइश न के बराबर है.

UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: तैयार रखें यूपी बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: अपना रोल नंबर और स्कूल कोड अभी से एक डायरी में लिख लें. ऐन वक्त पर एडमिट कार्ड न मिलने से हड़बड़ी और तनाव हो सकता है. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए रोल नंबर और स्कूल कोड की जरूरत होगी.

UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट कितने बजे जारी होगा?

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: ऑफिशियल सूचना के अनुसार, आज शाम 4:00 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव और सभापति संयुक्त रूप से यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा करेंगे.

UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट के लिए काउंटडाउन शुरू

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के 55 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स की धड़कनें तेज हो गई हैं. अब से कुछ ही घंटों में प्रयागराज मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *