यूपी में अपराधियों पर शिकंजा, झांसी से लेकर गाजियाबाद तक ताबड़तोड़ एनकाउंटर, कई इनामी बदमाश दबोचे

0
यूपी में अपराधियों पर शिकंजा, झांसी से लेकर गाजियाबाद तक ताबड़तोड़ एनकाउंटर, कई इनामी बदमाश दबोचे


Last Updated:

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बुलंदशहर, हरदोई, गाजियाबाद, झांसी में मुठभेड़ों के दौरान सुहैल, सर्वेश उर्फ भोंपू, यामीन व अनिल पकड़े गए हैं. पुलिस की कार्रवाई जारी है.

AI Photo

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. ऑपरेशन लंगड़ा अभियान के तहत अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार बदमाशों का एनकाउंटर और उनकी धरपकड़ करने में जुटी है ताजा मामलों में बुलंदशहर, हरदोई, गाजियाबाद और झांसी में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ों में कई इनामी व शातिर अपराधी पकड़े गए हैं.

बुलंदशहर: शातिर सुहैल घायल, 16 मुकदमों में वांछित

बुलंदशहर थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के अनूपशहर रोड पर महिला पुलिस और स्वाट टीम की चेकिंग के दौरान खुर्जा निवासी शातिर चोर सुहैल से मुठभेड़ हुई. पुलिस की गोली लगने से सुहैल घायल हो गया. उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई. आरोपी पर 16 संगीन मामले दर्ज हैं.

हरदोई: 25 हजार का इनामी भैंस चोर गिरफ्तार

हरदोई थाना अतरौली पुलिस से मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी भैंस चोर सर्वेश उर्फ भोंपू घायल गिरफ्तार किया गया. आरोपी मानपुर नहर पटरी पर साथी का इंतजार कर रहा था. पुलिस द्वारा रोकने पर उसने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया. आरोपी के पास से मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए.
गाजियाबाद: चेन-स्नैचर यामीन ढेर, महिलाओं को बनाता था निशाना

गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश यामीन को गिरफ्तार किया है. वह इलाके में महिलाओं के साथ चेन और मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था. हाल ही में उसने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने की चेन लूटी थी. पुलिस की गोली लगने से घायल यामीन के पास से लूटी गई चेन, चोरी की बाइक और अवैध असलहा बरामद किया गया.

झांसी: अरविंद यादव हत्या कांड में शामिल बदमाश पकड़े गए

झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आरी रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें बदमाश अनिल के पैर में गोली लगी. बदमाश भोजला में अरविंद यादव हत्या मामले में शामिल थे और घटना के बाद से फरार थे. मौके से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.

authorimg

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

यूपी में अपराधियों पर शिकंजा, झांसी से लेकर गाजियाबाद तक ताबड़तोड़ एनकाउंटर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *