यूपी में आ गया मानसून, आज से भयंकर बारिश के लिए हो जाओ तैयार, मौसम विभाग का इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में अब लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिल गई है. प्रदेश में मॉनसून (UP Monsoon) की एंट्री के साथ ही तापमान में गिरावट देखी जा रही है. प्रदेश के अलग अलग शहरों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है.
यूपी के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 19 जून को यूपी के गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और बरेली में भारी बारिश हो सकती है. वहीं 20 जून को पूरे प्रदेश में काले बादल छाए रहेंगे और जगह जगह कहीं ज्यादा तो कहीं मध्यम बारिश का अनुमान है. 21 जून को भी मौसम ऐसा ही रहेगा.
30 जिलों में बुधवार को जमकर बरसे बदरा
यूपी में बादलों की आवाजाही के बीच बुधवार को करीब 30 जिला में बदरा झूमकर बरसे. बारिश के कारण कई शहरों में सड़के तालाब में तब्दील हो गईं. सबसे ज्यादा बारिश झांसी में रिकॉर्ड की गई. यहां 90 मिमी बारिश हुई. इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़, बहराइच, बागपत, बलिया, बांदा, बरेली, भदोही, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, गाजीपुर, गोरखपुर, गौतमबुद्ध नगर, हरदोई और लखीमपुर खीरी समेत अन्य जिलों में बारिश हुई. इस दौरान तापमान में भी 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई.
लखनऊ 36.4 26.8
कानपुर 36.5 26.0
वाराणसी 34.4 26.4
शहर एयर क्वालिटी इंडेक्स
लखनऊ 58
कानपुर 73
वाराणसी 29