यूपी में ऑपरेशन लंगड़ा का असर, इन जिलों में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़; पुलिस धड़ाधड़ कर रही एनकाउंटर

0
यूपी में ऑपरेशन लंगड़ा का असर, इन जिलों में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़; पुलिस धड़ाधड़ कर रही एनकाउंटर


Last Updated:

Operation Langda: उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि कानून से खेलने वालों के लिए अब कोई राहत नहीं बची है. अपराधियों की घेराबंदी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कानपुर, सु…और पढ़ें

यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी

हाइलाइट्स

  • यूपी पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा.
  • उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों को बख्शने वाली नहीं है.
  • अलग-अलग मुठभेड़ में बदमाशों के पैर में मारी गोली.
UP Encounter: उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए यूपी पुलिस एक अभियान चला रही है. जिसका नाम दिया गया है ऑपरेशन लंगड़ा. इस अभियान से कानपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, देवरिया और कौशांबी में ताबड़तोड़ कार्रवाइ हुई. ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए उनकी टांगों में गोली मार रही है. उन्हें लंगड़ा बना रही है. पुलिस का मकसद अपराधियों को गिरफ्तार करना है.

कानपुर घटना
कानपुर के जाजमऊ इलाके में गांजा तस्करी और पुलिस पर हमले के आरोपियों राजा रब्बानी और उसके भाई गब्बर को पुलिस ने छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है. दोनों ने 2024 में पुलिस टीम पर हमला किया था, जिसमें एक दरोगा और सिपाही घायल हुए थे. आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं.

सुल्तानपुर मुठभेड़
सुल्तानपुर के कादीपुर थाना क्षेत्र में एसओजी और स्थानीय पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़ हुई. मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई तो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दो तस्करों के पैरों में गोली लगी. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और मौके से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए.

प्रतापगढ़ मुठभेड़
प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस और ज्वेलरी लूट के आरोपी नीरज पासी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें नीरज के पैर में गोली लगी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुठभेड़ में दो अन्य लुटेरे भी गिरफ्तार हुए है. उनके पास से लूटी गई ज्वेलरी, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए. यह लूट 28 जुलाई को एक सर्राफा व्यापारी से की गई थी.

देवरिया घटना
देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरूआडीह गांव के पास गो तस्करों की गाड़ी ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे चालक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. घटना के बाद हुई मुठभेड़ में दो तस्करों के पैरों में गोली लगी. पुलिस ने मौके से तमंचा और कारतूस बरामद किया है.

कौशांबी मुठभेड़
कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के बूंदा बरेठी मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें एक बदमाश अरविंद बिंद के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी अयोध्या प्रसाद को कांबिंग कर गिरफ्तार किया गया. दोनों बदमाश मिर्जापुर के जिगना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इनके पास से चोरी के 12 घंटे, नकदी, अवैध तमंचा, कारतूस, कटर, और फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ. इन्होंने भैरो बाबा मंदिर से घंटा चोरी किया था.

authorimg

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन…और पढ़ें

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

यूपी में ऑपरेशन लंगड़ा का असर, इन जिलों में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *