यूपी में छाई ईरानी दुल्हनिया…पति के साथ स्कूलों में जाकर कर रही ऐसा काम, लोग कर रहे तारीफ
Last Updated:
Moradabad News: मुरादाबाद के दिवाकर की ईरानी दुल्हनिया फ़ायजा सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों को मुफ्त में अंग्रेजी की शिक्षा देने का काम कर रही है. इसके साथ ही वह सरकारी स्कूल के बच्चों को निशुल्क इंग्लिश सिखाकर…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- मुरादाबाद में ईरानी फ़ायजा बच्चों को मुफ्त में अंग्रेजी सिखा रही हैं.
- फ़ायजा और दिवाकर सरकारी स्कूलों में इंग्लिश की शिक्षा दे रहे हैं.
- फ़ायजा का उद्देश्य सरकारी स्कूल के बच्चों को इंग्लिश में मजबूत बनाना है.
ईरान में थी सरकारी टीचर
जारी रखेंगे क्लास
दिवाकर और उनकी पत्नी फ़ायजा ने बताया कि हम सरकारी स्कूल में जाकर बच्चों को इंग्लिश का पाठ पढ़ना जारी रखेंगे. यह काम हम बिल्कुल मुफ्त में कर रहे हैं. इसके साथ ही हमारा उद्देश्य यही है कि सरकारी स्कूल के बच्चे भी अच्छी इंग्लिश बोल सके. उनका कहना है कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार उनके इस फैसले का सहयोग करेगी. तो वह ज्यादा से ज्यादा सरकारी स्कूलों में कैंप लगाकर बच्चों को इस प्रकार की अंग्रेजी की ट्रेनिंग देना जारी रखेंगे. इसके साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री से उन्होंने निवेदन किया है कि उनके इस कार्य को अपना सहयोग दें. ताकि सरकारी प्राइमरी स्कूल के बच्चे भी इस मुहिम की वजह से सीबीएसई के बच्चों के जैसी फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सके और उन्हें यह महसूस ना हो सके कि हम सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं.