यूपी में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, नोट कर लें कब होंगे एग्‍जाम?

0
यूपी में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, नोट कर लें कब होंगे एग्‍जाम?


Last Updated:

UP Govt Jobs, Sarkari Naukri: उत्‍तर प्रदेश में प्रवक्‍ता भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित हो गईं हैं. यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

UPPSC GIC Lecturer Exam Date 2026, UP Govt Jobs: यूपी में प्रवक्‍ता भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित.

UP Govt Jobs: यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बडी खबर है. यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रवक्ता भर्ती परीक्षा को लेकर पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. अब उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड और एग्जाम सेंटर से जुड़ी सारी जानकारी मिल गई है.

9 और 10 मई को होगी परीक्षा

आयोग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक प्रवक्ता विज्ञापन संख्या 02/2022 के तहत 624 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा दो दिन चलेगी और दोनों ही दिनों में अलग-अलग विषयों के पेपर होंगे.

17 जिलों में 319 केंद्रों पर एग्जाम

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन पूरे उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में किया जाएगा. कुल 319 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. इतने बड़े स्तर पर परीक्षा कराने के लिए आयोग ने व्यापक तैयारियां की हैं.

दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें.

4.64 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल

इस भर्ती के लिए भारी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. कुल 4 लाख 64 हजार 605 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है.ऐसे में मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है.आयोग ने परीक्षा से जुड़ी पूरी डिटेल तिथि, विषय और पाली के अनुसार अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है. उम्मीदवार वहां जाकर अपने विषय के अनुसार परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं.

एडमिट कार्ड कब और कैसे मिलेगा

अभ्यर्थी 6 मई 2026 से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध होगा. इसके लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट के होम पेज पर जाकर जरूरी डिटेल्स भरनी होंगी.

बिना एडमिट कार्ड एंट्री नहीं

आयोग ने साफ कहा है कि बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा इसलिए परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करना और उसका प्रिंट निकालना बेहद जरूरी है.

पहले मिल जाएगी एग्जाम सिटी की जानकारी

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना 30 अप्रैल 2026 से ही जारी कर दी जाएगी. उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपने एग्जाम सिटी की जानकारी पहले से देख सकते हैं, ताकि यात्रा की तैयारी समय रहते कर सकें.

आयोग ने जारी की आधिकारिक सूचना

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव की ओर से इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है. इसमें परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी विस्तार से दी गई है, जिसे उम्मीदवारों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है.कुल मिलाकर परीक्षा की तारीख अब तय हो चुकी है.एडमिट कार्ड की डेट भी सामने है और एग्जाम सिटी की जानकारी भी पहले मिल जाएगी. ऐसे में अब उम्मीदवारों को अपनी तैयारी पर पूरा फोकस करना चाहिए, क्योंकि मुकाबला इस बार काफी बड़ा होने वाला है.

About the Author

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *